Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
जुग जुग जियो
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला
मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला

आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला
लेखन नेहा शर्मा
Mar 10, 2022, 04:57 pm 3 मिनट में पढ़ें
आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' की रिलीज डेट जारी

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आदित्य एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मलंग' में आदित्य के अभिनय और अंदाज की तारीफ हुई थी। इसके बाद से ही बड़े पर्दे पर उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब आदित्य की फिल्म 'ओम' की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी फिल्म।

ऐलान
इस साल 1 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

आदित्य ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। हाथ में हथियार लिए 'ओम' आदित्य का बागी अवतार देखने को मिल रहा है। उनके लुक को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। आदित्य ने पोस्टर के साथ लिखा, 'ओम दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1 जुलाई, 2022 को धमाल मचाने के लिए तैयार है।' उनके इस पोस्टर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

भिड़ंत
माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' से होगी टक्कर

आदित्य की यह फिल्म सिनेमाघरों में अकेले रिलीज नहीं होगी, जबकि उनका सामना आर माधवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' से होगा। दोनों ही फिल्में 1 जुलाई को दर्शकों के बीच आ रही है और दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। अब देखते हैं बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन सी फिल्म बाजी मारती है। 'रॉकेट्री' के निर्माता-निर्देशक भी माधवन ही हैं। वह इस फिल्म में साइंटिस्ट नांबी नारायण की भूमिका में होंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

बता दें कि 'धाकड' और 'मेजर' 27 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। 'बच्चन पांडे'-'शमशेरा' 18 मार्च को आ रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा'-'K.G.F: 2', 14 अप्रैल को, 'रनवे 34'-'हीरोपंती 2', 29 अप्रैल को और 'आदिपुरुष' और 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं।

जोड़ी
फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' में संजना सांघी के साथ बनी है आदित्य की जोड़ी

फिल्म में आदित्य के साथ अभिनेत्री संजना संघी नजर आएंगी, जिन्हें फिल्म 'दिल बेचारा' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ देखा गया था। संजना और आदित्य पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। ओम, कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही है, जबकि जी स्टूडियोज, अहमद खान और शैरा खान फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म पहले पिछले साल 2021 की गर्मियों में ही रिलीज होने वाली थी। महामारी की वजह से फिल्म में देरी हुई है।

फिल्में
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे आदित्य

आदित्य को जल्द ही तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'थडम' के हिंदी रीमेक में भी देखा जाएगा। वह फिलहाल इसकी शूटिंग कर रहे हैं। आदित्य फिल्म 'मलंग 2' का भी हिस्सा हैं। यह 2020 में रिलीज हुई 'मलंग' का सीक्वल है, जिसमें आदित्य के साथ दिशा पटानी नजर आई थीं। आदित्य अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। वह ब्रिटिश टीवी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी रीमेक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आगामी फिल्में
संजना संघी
आदित्य रॉय कपूर
ताज़ा खबरें
पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की लॉन्च डेट लीक
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की लॉन्च डेट लीक टेक्नोलॉजी
मानसून के दौरान त्वचा पर लगाएं ये होममेड फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे
मानसून के दौरान त्वचा पर लगाएं ये होममेड फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है? राजनीति
अधिक उम्र के लोगों के मुकाबले युवाओं के लिए अधिक बेहतर क्यों है आंत्रप्रेन्योरशिप?
अधिक उम्र के लोगों के मुकाबले युवाओं के लिए अधिक बेहतर क्यों है आंत्रप्रेन्योरशिप? करियर
बॉलीवुड समाचार
ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल
ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल मनोरंजन
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने दी कैंसर को मात, अनुपम खेर ने बताया 'हीरो'
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने दी कैंसर को मात, अनुपम खेर ने बताया 'हीरो' मनोरंजन
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग
12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां
शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी मनोरंजन
'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार मनोरंजन
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान'
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' मनोरंजन
विद्युत की 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट टली, अब 8 जुलाई को आएगी फिल्म
विद्युत की 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट टली, अब 8 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान'
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' मनोरंजन
और खबरें
संजना संघी
प्रोडूसर तापसी की फिल्म 'धक धक' में फातिमा, दीया मिर्जा और संजना संघी आएंगी नजर
प्रोडूसर तापसी की फिल्म 'धक धक' में फातिमा, दीया मिर्जा और संजना संघी आएंगी नजर मनोरंजन
संजना संघी की 'उलझे हुए' का ट्रेलर रिलीज, 11 फरवरी को आएगी फिल्म
संजना संघी की 'उलझे हुए' का ट्रेलर रिलीज, 11 फरवरी को आएगी फिल्म मनोरंजन
'दिल बेचारा' की संजना संघी ने हासिल की नई उपलब्धि, बनीं IMDb की ब्रेकआउट स्टार
'दिल बेचारा' की संजना संघी ने हासिल की नई उपलब्धि, बनीं IMDb की ब्रेकआउट स्टार मनोरंजन
सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना संघी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, आदित्य रॉय के साथ आएंगी नजर
सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना संघी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, आदित्य रॉय के साथ आएंगी नजर मनोरंजन
बेहद स्टाइलिश हैं 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री संजना संघी, देखिये उनके बेस्ट लुक
बेहद स्टाइलिश हैं 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री संजना संघी, देखिये उनके बेस्ट लुक लाइफस्टाइल
और खबरें
आदित्य रॉय कपूर
अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू
अजय देवगन समेत ये बॉलीवुड कलाकार इस साल करेंगे OTT डेब्यू मनोरंजन
एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें
एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें मनोरंजन
'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर
'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022