Page Loader
अदिति राव हैदरी की नई फिल्म 'लायनेस' का ऐलान, निभाएंगी अहम किरदार 
अदिति राव हैदरी की नई फिल्म 'लायनेस' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टा/@aditiraohydari)

अदिति राव हैदरी की नई फिल्म 'लायनेस' का ऐलान, निभाएंगी अहम किरदार 

May 23, 2023
03:05 pm

क्या है खबर?

अदिति राव हैदरी को हालिया रिलीज 2 वेब सीरीज 'जुबली' और 'ताज' में देखा गया। अब मंगलवार को अदिति ने अपनी आगामी फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम 'लायनेस' होगा। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से बनने जा रही 'लायनेस' में अदिति अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'लायनेस' के निर्देशन की जिम्मेदारी कजरी बब्बर ने संभाली है, जबकि इसका निर्माण विवेक रंगाचारी, वैशाली पाटिल, फराज अहसन और अजीत पाल सिंह द्वारा किया जाएगा।

कहानी

बेहद दिलचस्प होगी फिल्म की कहानी 

'लायनेस' ब्रिटेन की 2 महिलाओं की कहानी है। भारतीय मूल की ये महिलाएं 2 अलग सदियां जीती हैं। इनमें से एक का नाम सोफिया दिलीप है, जो महाराजा रंजीत सिंह की पोती और महारानी विक्टोरिया की मुंहबोली बेटी है, जबकि दूसरी महक खान है। एक पढ़ी-लिखी, शादीशुदा, भारतीय महिला महक के इस किरदार में अदिति नजर आएंगी, वहीं फिल्म 'लायनेस' में सोफिया का किरदार ब्रिटिश अभिनेत्री पेज संधू निभाएंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट