NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा सना शेख के बाद अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हुईं सोशल मीडिया से दूर
    मनोरंजन

    फातिमा सना शेख के बाद अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हुईं सोशल मीडिया से दूर

    फातिमा सना शेख के बाद अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हुईं सोशल मीडिया से दूर
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 28, 2021, 09:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फातिमा सना शेख के बाद अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हुईं सोशल मीडिया से दूर

    फातिमा सना शेख के बाद अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है। कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होतीं लोगों की रोती-बिलखती दर्दनाक तस्वीरों ने हर किसी को अंदर से झकझोकर रख दिया है। ईशा गुप्ता से भी देश का ऐसा माहौल देखा नहीं जा रहा है। लिहाजा वह कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    देश का मौजूदा माहौल बहुत तकलीफ दे रहा है- ईशा

    ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी है कि वह कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया छोड़ रही हैं क्योंकि वह ऐसे डरावने माहौल को झेल नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमसब इसमें साथ हैं। इस वक्त देश के जो हालात हैं, वो देख मेरे परिवार ने कुछ जरूरी सामान और बेड लोगों को मुहैया कराए हैं, लेकिन रोज देश के ऐसे हालात देखना बहुत तकलीफ दे रहा है।

    ईशा की टीम देती रहेंगी उनसे जुड़ीं जानकारियां

    ईशा ने आगे लिखा, 'मैं दुआ करती हूं कि जो भी लोग ये पढ़ रहे हैं, वे सब स्वस्थ रहें, आपके परिवार की सुरक्षा के लिए दुआ करती हूं।' उन्होंने लिखा, 'मैं सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं, लेकिन मेरी टीम मेरे पेज हैंडल करती रहेगी और मेरे काम से जुड़ीं जितनी भी जरूरी सूचनाएं हैं, वो आपके साथ शेयर करती रहेगी। आप प्लीज अपना ख्याल रखें और दूसरे के प्रति दयालु रहें।'

    एक दिन पहले फातिमा ने लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक

    ईशा से एक दिन पहले फतिमा सना शेख ने यह ऐलान किया था कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हूं। अपना ध्यान रखना और सुरक्षित रहना दोस्तों।' हालांकि फातिमा ने ब्रेक लेने की वजह नहीं बताई, लेकिन उनके इस फैसले से फैंस जरूर परेशान हो गए थे।

    वरीना हुसैन ने सोशल मीडिया को हमेशा के लिए कहा अलविदा

    अभिनेत्री वरीना हुसैन ने तो हमेशा के लिए सोशल मीडिया को बाय-बाय कह दिया है। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैंने कहीं पढ़ा था कि अपने जाने की खबर का ऐलान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कोई एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन ऐसा मैं अपने फैंस के लिए कर रही हूं, जिनका प्यार मेरे लिए मेरी ताकत रहा है।' उन्होंने लिखा, 'यह मेरा आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट है, लेकिन मेरी टीम आपको मेरे काम के बारे में अपडेट देती रहेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया

    हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पातालपानी' से डिजिटल डेब्यू कर सकती हैं जरीन खान मुंबई
    साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से की ये अपील कोरोना वायरस
    बेटे बाबिल के साथ फिल्म में काम करना चाहते थे इरफान, कर ली थी पूरी प्लानिंग इरफान खान
    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023