LOADING...
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सुपरस्टार यश, सामने आया वीडियो
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सुपरस्टार यश (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thenameisyash)

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सुपरस्टार यश, सामने आया वीडियो

Apr 21, 2025
01:46 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता यश आज यानी 21 अप्रैल को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान यश महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें महाकाल की पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। यश ने पारंपरिक परिधान पहनकर भस्म आरती में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री मोनिका भदौरिया भी मौजूद थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

काम

ये हैं यश की आगामी फिल्में 

काम के मोर्चे पर बात करें तो यश काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गीतू मोहनदास ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। यश के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा यश फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसमें वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं।