NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस
    दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस
    मनोरंजन

    दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस

    लेखन नेहा शर्मा
    June 04, 2023 | 08:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस
    बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन (तस्वीर: टि्वटर/@SAMTHEBESTEST)

    मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ समय में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई कलाकरों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अब एक और दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। उन्होंने 94 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके जाने से एक बार फिर फिल्मी जगत में मातम पसर गया है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं सुलोचना

    इंडियन एक्सप्रेस से उनकी बेटी कंचन ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से जूझ रही थीं और कुछ महीनों से सांस की बीमारी से लड़ रही थीं। शनिवार को सुलोचना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें देर रात वेंटिलेटर पर रखा गया था। सुलोचना का अंतिम संस्कार सोमवार, 5 जून को दादर के शिवाजी पार्क शमशान घाट में शाम 5 बजे किया जाएगा।

    पहले भी कराया गया था अस्पताल में भर्ती

    कुछ महीनों पहले भी सुलोचना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। अब एक बार फिर उनकी अचानक तबीयत खराब हुई तो उन्हें मुंबई के सुश्रृषा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुलोचना को धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की मां कहा जाता था। दरअसल, उन्होंने इन दोनों सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी मां का किरदार निभाया।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुलोचना को हिंदी के साथ मराठी सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए भी याद किया जाता रहेगा। उन्होंने देवानंद से लेकर राजेश खन्ना जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। सुलोचना ने करीब 250 हिंदी तो 50 मराठी फिल्मों में काम किया था।

    मराठी और बॉलीवुड में समान रूप से लोकप्रिय थीं सुलोचना

    सुलोचना ने कई मराठी फिल्मों में काम किया। उनकी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में 'मराठा तितुका मेलवावा', 'मोलकरीण', 'बाला जो रे', 'सांगते ऐका', 'ससुरवास', 'वाहिनी ची बंगद्या' शामिल हैं। खास बात यह है कि मराठी और हिंदी सिनेमा में वह समान रूप से लोकप्रिय थीं। उनकी फिल्मों के गाने भी काफी पसंद किए जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुत सम्मान किया जाता था। मनोज बाजपेयी से लेकर रितेश देशमुख जैसे कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

    रितेश ने मराठी भाषा में किया पोस्ट

    सुलोचना दिदी यांच्या निधनाची बातमी अत्यंत दुःखद आहे. मराठीसह हिंदी चित्रसृष्टीतील प्रेक्षकांच्या मनावर राज्य करणाऱ्या या महान अभिनेत्रीला भावपूर्ण श्रद्धांजली. 🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/15SApfbwo4

    — Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 4, 2023

    मनोरंजन जगत की इन हस्तियों ने हाल-फिलहाल में छोड़ा साथ

    साउथ के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू का 22 मई, 2023 को निधन हुआ था। उसी दिन अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध हालातों में मौत हुई थी। फिर खबर आई कि फिल्म 'RRR' में काम कर चुके रे स्टीवेंस इस दुनिया में नहीं रहे। 23 मई को अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय और जाने-माने अभिनेता नितेश पांडे साथ छोड़ गए। 24 मई को भाेजपुरी निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी और 3 जून को जाने-माने थिएटर कलाकार आमिर रजा हुसैन ने आखिरी सांस ली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की मौत

    आमिर रजा हुसैन थे 'थिएटर के उस्ताद', उनके सफरनामा पर एक नजर बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का 94 साल की उम्र में निधन आलिया भट्ट
    चिरंजीवी को बड़े पर्दे पर लाने वाले के वासु का 72 की उम्र में निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    भाेजपुरी निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल के कमरे में मिला शव भोजपुरी सिनेमा

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर? #NewsBytesExplainer
    '72 हूरें' का टीजर जारी,  प्रोपेगेंडा फिल्म बता 'द केरल स्टोरी' से हो रही तुलना द केरला स्टोरी फिल्म
    केआरके ने उड़ाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाक, अभिनेता के प्रशंसकों ने लगाई लताड़ केआरके
    शाहिद ने बॉलीवुड बिरादरी पर बरसाया प्यार, हॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए रखी ये शर्त शाहिद कपूर
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023