Page Loader
बॉक्स ऑफिस: '72 हूरें' पहले दिन टिकट खिड़की पर कमा सकती है इतने लाख रुपये 
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी '72 हूरें'? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ashikepandit1)

बॉक्स ऑफिस: '72 हूरें' पहले दिन टिकट खिड़की पर कमा सकती है इतने लाख रुपये 

Jul 07, 2023
12:33 pm

क्या है खबर?

'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' के बाद भारतीय सिनेमा की एक और विवादित फिल्म '72 हूरें' 7 जुलाई (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। '72 हूरें' को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से ठीक-ठाक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, '72 हूरें' पहले दिन टिकट खिड़की पर महज 50 लाख रुपये का कारोबार कर सकती है।

72 हूरें

ऑनलाइन लीक हुई '72 हूरें'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, '72 हूरें' ऑनलाइन लीक चुकी है। यह फिल्म मूवीरूल्ज, फिल्मीजिला, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम और 123मूवीज जैसी कई साइटों पर उपलब्ध है। इन साइटों से लोग फिल्म को HD प्रिंट में डाउनलोड कर रहे हैं, ऐसे में इसकी कमाई पर असर पड़ना लाजमी है। '72 हूरें' का निर्देशन संजय पूरन सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर और अनिरुद्ध तंवर ने मिलकर किया है। अशोक पंडित इसके सह-निर्माता हैं।