NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन
    अगली खबर
    '2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन
    अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन

    '2 स्टेट्स' फेम अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का मुंबई में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 11, 2022
    11:55 am

    क्या है खबर?

    शिव कुमार सुब्रमण्यम चर्चित अभिनेता और पटकथा लेखक रहे हैं। उन्हें आलिया भट्ट की फिल्म '2 स्टेट्स' से काफी शोहरत मिली थी।

    दुख की खबर यह है कि शिव कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीती रात में मुंबई में उनके जीवन की डोर थम गई।

    उनके निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर फैंस इस दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    हंसल मेहता ने शिवकुमार के निधन की दी जानकारी

    फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिव कुमार के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर शिव कुमार के निधन की जानकारी दी है।

    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सुबह जागने के साथ ही बहुत बुरी खबर आई। शिव कुमार नहीं रहे। यह दिल दहला देने वाला खबर है।'

    शिव कुमार के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम आज मुंबई के मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में सुबह 11 बजे तय किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए हंसल मेहता का ट्विटर पोस्ट

    Terrible news to wake up to. Shiv Subramaniam gone. Heartbreaking.

    — Hansal Mehta (@mehtahansal) April 11, 2022

    बयान

    शिव कुमार के परिवार ने अपने बयान में क्या कहा?

    हंसल ने शिव कुमार के परिवार का बयान भी शेयर किया है।

    उनके परिवार ने अपने बयान में कहा, "शिव कुमार की स्मृति में बहुत पीड़ा और दुख के साथ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि सबसे प्रतिष्ठित और महान आत्माओं में से एक हमारे प्रिय शिव कुमार का निधन हो गया। वह बहुत प्रतिभाशाली थे, इसके साथ ही व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में भी उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला था।"

    ट्विटर पोस्ट

    शिव कुमार के परिवार का आधिकारिक बयान

    pic.twitter.com/qzXr2mJOGj

    — Hansal Mehta (@mehtahansal) April 11, 2022

    श्रद्धांजलि

    फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दिवंगत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि

    फिल्ममेकर और अभिनेता अशोक पंडित ने दिवंगत शिव कुमार की स्मृति को याद किया है।

    उन्होंने अपने पोस्ट में शिव कुमार को नमन करते हुए लिखा, 'हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव कुमार के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    Extremely shocked and pained to know about the tragic demise of our dear friend, a great actor and a brilliant human being Shiv Subramaniam.
    My heartfelt condolences to his wife Divya. May God give you enough energy to face this tragedy .
    ॐ शान्ति !
    🙏 pic.twitter.com/LvTM0mZhFi

    — Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 11, 2022

    जानकारी

    दो महीने पहले शिव कुमार के बेटे का हुआ था देहांत

    शिव कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी दिव्या हैं। दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। बता दें कि जहान शिव कुमार के इकलौते बेटे थे।

    करियर

    शिव कुमार का ऐसा रहा फिल्मी सफर

    शिव कुमार ने 'तीन पत्ती', 'प्रहार' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' और सुधीर मिश्रा की 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' की पटकथा लेखन का काम उन्होंने ही किया था।

    टीवी शो 'मुक्ति बंधन' में भी उन्होंने अपने अभिनय कौशल का शानदार मुजायरा किया था। इस शो में उन्होंने लीड रोल निभाया था। 'परिंदा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शिव कुमार आखिरी बार अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी और शिव कुमार के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025