Page Loader
बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई में आया उछाल, जानें 31वें का कारोबार 
'12वीं फेल' की कमाई 50 करोड़ रुपये की ओर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई में आया उछाल, जानें 31वें का कारोबार 

Nov 27, 2023
10:00 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का खुमार शुरुआत से ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए IPS अफसर मनोज शर्मा की कहानी को पर्दे पर उकेरने की शानदार कोशिश की गई है। '12वीं फेल' की रिलीज को 31 दिन पूरे हो गए हैं और यह सिनेमाघरों तक दर्शक खींचने में कामयाब दिख रही है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया।

बॉक्स ऑफिस 

50 करोड़ रुपये की ओर है '12वीं फेल' की कमाई 

'12वीं फेल' की कमाई के 31वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए। अब इसकी कुल कमाई 46.60 करोड़ रुपये हो गई है। यही रफ्तार चलती रही तो फिल्म जल्द 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। '12वीं फेल' की कहानी अनुराग पाठक की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। इसमें मेधा शंकर, हरीश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई और सुकुमार टुडू भी हैं।

ऑस्कर 

ऑस्कर के लिए भेजी गई '12वीं फेल' 

विक्रांत की '12वीं फेल' को स्वतंत्र नामांकन कर ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजा गया है। इस खबर की जानकारी खुद विक्रांत ने साहित्य आजतक 2023 के दौरान दी थी। बता दें, भारत की ओर से इस बार ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री के लिए मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को चुना गया है। इस फिल्म की कहानी केरल की बाढ़ पर आधारित है, जिसमें 450 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी तो हजारों लोग बेघर हुए थे।