Page Loader
JPSC 2021: झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
परीक्षा के लिए 15 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं

JPSC 2021: झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Nov 17, 2021
08:06 am

क्या है खबर?

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। JPSC ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार JPSC मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 नवंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए 15 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन फॉर्म JPSC की वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।

आयोजन

जनवरी में आयोजित होगी JPSC मुख्य परीक्षा

संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 JPSC द्वारा जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। JPSC मुख्य परीक्षा 2021 में छह पेपर्स की परीक्षा होगी। पेपर-2 से लेकर पेपर-6 तक में प्राप्त कुल नम्बरों के आधार पर सेलेक्शन लिस्ट तैयार की जाएगी। इस सेलेक्शन लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों के नाम होंगे, वे आगे इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। कट-ऑफ में आने के अलावा क्वालिफाईंग मार्क्स प्राप्त करना भी जरूरी है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा।

नतीजे

1 नवंबर को आए थे JPSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे

बता दें कि JPSC प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जिसके नतीजे आयोग ने 1 नवंबर, 2021 को जारी किए थे। प्रारंभिक परीक्षा में लगभग कुल 4,293 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जो कि अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से JPSC विभिन्न विभागों के 252 पद भरेगा।

आवेदन

JPSC मुख्य परीक्षा के लिए कैसे आवेदन करें?

सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिख रहें ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद JPSC पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें। अब नया पेज खुलेगा, और यहां आपको दिए गए निर्देशों के अनुसार JPSC संयुक्त सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2021 ऑनलाइन आवेदन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। अब भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

डाटा

हेल्‍पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636 या फिर 9431301419 पर भी संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।