NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / पढ़ाई करते समय आती है नींद? इन तरीकों से दूर करें आलस
    अगली खबर
    पढ़ाई करते समय आती है नींद? इन तरीकों से दूर करें आलस
    पढ़ाई करते समय आलस कैसे दूर करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    पढ़ाई करते समय आती है नींद? इन तरीकों से दूर करें आलस

    लेखन राशि
    Dec 27, 2023
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को लंबे समय तक पढ़ाई करनी होती है।

    कई बार छात्र पढ़ते समय नींद और आलस का सामना करते हैं। इसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और वे जानकारियों को याद नहीं कर पाते।

    इस स्थिति के कारण कई बार छात्रों में तनाव भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि छात्र पढ़ाई करते समय नींद आने की समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

    #1

    रोशनीयुक्त कमरे में पढ़ाई करें

    उम्मीदवार रोशनीयुक्त कमरे में पढ़ाई करें। अगर, आप दिन के समय पढ़ाई करते हैं तो कोशिश करें कि कमरे में सूरज की रोशनी जरूर आए।

    रात में पढ़ने वाले छात्र अपने कमरे में लाइट और स्टडी लैंप जलाकर ही पढ़ाई करें। भरपूर रोशनी आंखों को सक्रिय रखती है।

    इसके अलावा, उम्मीदवार लेटकर पढ़ाई करने से बचें। इसकी अपेक्षा टेबल-कुर्सी पर बैठकर या टहलकर पढ़ाई करें। इससे आलस दूर करने में मदद मिलेगी।

    #2

    रणनीतिक रूप से ब्रेक लें

    कई बार लंबे अध्ययन सत्र छात्रों में आलस पैदा करते हैं। इससे बचने के लिए रणनीतिक रूप से ब्रेक लें।

    लगातार पढ़ाई के बीच ये छोटे-छोटे ब्रेक मानसिक सर्तकता बनाए रखने में मदद करते हैं। उम्मीदवार ब्रेक के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    ज्यादा नींद आने की स्थिति में उम्मीदवार 10 मिनट के लिए झपकी ले सकते हैं। हालांकि, दोपहर में लंबे समय तक सोने से बचें।

    इसके अलावा, पढ़ाई के लिए पोमोडोरो तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।

    #3

    सक्रिय शिक्षण तकनीकें अपनाएं

    कई बार किताब पढ़ते समय बोरियत महसूस होती है और छात्र आलस का सामना करते हैं। इससे बचने के लिए सक्रिय शिक्षण तकनीकें अपनाएं।

    उम्मीदवार नींद और आलस आने पर वीडियो कक्षाओं की मदद से पढ़ सकते हैं या ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिवीजन कर सकते हैं।

    अकेले पढ़ने वाले छात्र जानकारियों को लिखकर और बोलकर याद कर सकते हैं। इन सभी तकनीकों से आलस दूर करने में मदद मिलती है।

    #4

    भरपूर पानी पिएं

    पढ़ाई करते समय मानसिक और शारीरिक ऊर्जा खर्च होती है। ऐसे में ऊर्जावान बने रहने के लिए अच्छा आहार लें।

    भरपूर पानी पिएं और अपने आप को हाइड्रेटेड रखें। पानी मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और तनाव का स्तर कम होता है।

    ऐसे में जब भी पढ़ते समय नींद आए, उम्मीदवार पानी जरूर पिएं और कुछ मिनट के लिए टहलें। इससे दिमाग दोबारा सक्रिय हो सकेगा।

    जानकारी

    सही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं

    पढ़ाई करते समय नींद आने की समस्या ज्यादातार उन छात्रों को होती है जो पर्याप्त नींद नहीं लेते या उनके सोने-उठने का समय निर्धारित नहीं है। अगर,आप पढ़ते समय पूरी तरह केंद्रित रहना चाहते हैं तो सही समय पर सोने-उठने की आदत बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    परीक्षा तैयारी

    CBSE: 12वीं के छात्र ऐसे पढ़ें इतिहास, तथ्यों को याद करने में काम आएगी ये तकनीक CBSE
    प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, बढ़ेंगी सफलता की संभावनाएं करियर
    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र कैसे करें गृह विज्ञान की तैयारी? CBSE
    UGC NET: परीक्षा के दौरान कैसे करें समय प्रबंधन? काम आएंगे ये टिप्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025