Page Loader
बिहार बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं का परीक्षा परिणाम? बोर्ड के अधिकारियों ने दी जानकारी 
बिहार बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

बिहार बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं का परीक्षा परिणाम? बोर्ड के अधिकारियों ने दी जानकारी 

लेखन राशि
Mar 24, 2023
06:37 pm

क्या है खबर?

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से 21 मार्च को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। अब कक्षा 10 के छात्र अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, 10वीं का परीक्षा परिणाम 31 मार्च से पहले ही जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अगले सप्ताह के अंतिम दिनों में निश्चित तौर पर परिणाम घोषित हो जाएगा।

बोर्ड

बोर्ड के अधिकारियों ने क्या कहा?

बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अभी परिणाम की घोषणा की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं की कॉपियों का मूल्याकंन कार्य हो चुका है और टॉपरों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से परिणाम की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।

प्रेस

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी परिणाम की घोषणा

बिहार बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत और सफल परीक्षार्थियों की संख्या आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही टॉपर्स को मिलने वाले ईनाम के बारे में बताया जाएगा। टॉपर्स के नामों की घोषणा होने के बाद वेबसाइट पर परिणाम का लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे।

परीक्षार्थी

फरवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में हुआ था। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी को समाप्त होने के बाद बोर्ड ने 6 मार्च को आंसर की जारी कर दी थी। इस पर आपत्ति के लिए छात्रों को 10 मार्च तक का समय दिया गया था।

पिछली बार

पिछली बार कैसा रहा था परिणाम?

साल 2022 में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने यानि 79.88 फीसदी ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिछले साल टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा रहा था। पिछली बार परिणाम 31 मार्च को जारी हुआ था, इस बार भी 31 मार्च से पहले ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।