LOADING...
EPFO पोर्टल 26 से 28 जून तक रहेगा बंद, जानिए वजह
EPFO पोर्टल 26 से 28 जून तक रहेगा बंद

EPFO पोर्टल 26 से 28 जून तक रहेगा बंद, जानिए वजह

Jun 25, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ऑनलाइन क्लेम पोर्टल को तीन दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। संगठन के अनुसार, 26 जून से 28 जून तक क्लेम जमा करने और प्रोसेस करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान प्रोविडेंट फंड निकासी, ट्रांसफर और अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। EPFO का कहना है कि सभी सेवाएं 29 जून, 2026 से फिर सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

वजह

इस वजह से बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

EPFO ने बताया कि यह फैसला डाटाबेस को एक साथ जोड़ने और सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए लिया गया है। संगठन का कहना है कि इस तकनीकी बदलाव का उद्देश्य क्लेम प्रोसेसिंग को पहले से तेज, सुरक्षित और अधिक भरोसेमंद बनाना है। इसी वजह से कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाएं बंद रखी जा रही हैं, ताकि भविष्य में सदस्यों को बेहतर और आसान डिजिटल सुविधाएं मिल सकें।

असर

इन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

इस अवधि के दौरान सदस्य नए ऑनलाइन क्लेम जमा नहीं कर सकेंगे और पहले से चल रहे क्लेम की प्रोसेसिंग भी कुछ समय के लिए रुकी रहेगी। EPFO ने बताया कि माइग्रेशन शुरू होने से पहले जमा किए गए क्लेम भी सेवाएं बहाल होने के बाद ही आगे बढ़ाए जाएंगे। संगठन ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताया है और जरूरत पड़ने पर सदस्य हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

सुविधा

जल्द मिल सकती है नई डिजिटल सुविधा

EPFO आने वाले समय में अपने सदस्यों के लिए UPI और ATM के जरिए PF निकासी की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक नया मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, जो बैंक खाते और UPI प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा। सुविधा शुरू होने के बाद सदस्य अपने PF का बड़ा हिस्सा पहले की तुलना में अधिक तेज और आसान तरीके से निकाल सकेंगे।

Advertisement