Page Loader
सेल्सफोर्स ने भी किया छंटनी का ऐलान, 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला जाएगा
राजस्व में गिरावट के कारण सेल्सफोर्स अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी (तस्वीर: पिक्सल)

सेल्सफोर्स ने भी किया छंटनी का ऐलान, 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला जाएगा

Jan 05, 2023
02:09 pm

क्या है खबर?

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के कारण टेक कंपनियां लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने घोषणा की है कि वह अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती करेगी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि कम राजस्व रिकॉर्ड और उच्च लागत के कारण वह छंटनी जारी रखेगी। कंपनी महामारी के बाद आर्थिक मंदी के कारण खर्चों का प्रबंधन करने में लगातार संघर्ष कर रही है।

जानकारी

अमेजन ने भी किया 18,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान

अमेजन के CEO एंडी जेसी ने भी कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन विभागों से 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। वर्तमान में अमेजन के दुनियाभर में लगभग 15 लाख कर्मचारी हैं। कंपनी जिन 18,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है, उन्हें 18 जनवरी से संदेश मिलना शुरू होगा। CEO एंडी जेसी ने 'अनिश्चित अर्थव्यवस्था' का हवाला देते हुए कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की घोषणा की है।