NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / क्या घर के लिए जरूरी होता है होम इंश्योरेंस? जानिए सब कुछ
    अगली खबर
    क्या घर के लिए जरूरी होता है होम इंश्योरेंस? जानिए सब कुछ
    क्या घर के लिए जरूरी होता है होम इंश्योरेंस?

    क्या घर के लिए जरूरी होता है होम इंश्योरेंस? जानिए सब कुछ

    लेखन रोहित राजपूत
    Feb 20, 2022
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी मेहनत करता है। ऐसे में अगर घर किसी दुर्घटना का शिकार हो गया, तो आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

    अगर आप ऐसी स्थिति से निपटना चाहते हैं, तो आपको होम इंश्योरेंस लेना चाहिए। यह प्रॉपर्टी से जुड़े नुकसान की भरपाई करने में मदद कर सकता है।

    आइए जानते हैं कि होम इंश्योरेंस घर के लिए क्यों जरूरी होता है।

    जानकारी

    क्या है होम इंश्योरेंस?

    जिस तरह इंसानों, वाहनों के लिए कई तरह के इंश्योरेंस होते हैं, उसी तरह प्रॉपर्टी के लिए भी होम इंश्योरेंस हैं। जिसे हम प्रॉपर्टी इंश्योरेंस भी कह सकते हैं।

    इस इंश्योरेंस के अंतर्गत प्रॉपर्टी के हुए नुकसान को कवर किया जाता है, ताकि ग्राहक पर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े।

    होम इंश्योरेश दो तरह के होते हैं। पहला आपके घर का और दूसरा घर में रखे सामान का।

    जरूरत

    क्यों जरूरी है होम इंश्योरेंस?

    प्राकृतिक आपदा कभी भी आ सकती है, लेकिन जब आती है तो सिर्फ नुकसान ही होता है। यह नुकसान जान और माल दोनों रूप में हो सकता है।

    अगर आपने होम इंश्योरेंस पॉलिसी ली होगी तो प्रॉपर्टी पर हुए नुकसान पर कवर मिल जाएगा, जिसकी वजह से आपको ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

    आमतौर पर पहाड़ी इलाके या प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यह इंश्योरेंस सफल है, चाहे तो आप भी ले सकते हैं।

    करवेज

    इन चीजों को कवर करता है होम इंश्योरेंस

    आग दुर्घटनाएं- यह घटना किसी भी प्रकार की हो सकती है।

    चोरी और लूट- जैसी घटनाओं को होम इंश्योरेंस कवर करता है।

    इलेक्ट्रिकल ब्रेकडाउन- घरेलू उपकरण किसी भी वजह से खराब या प्राकृतिक आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त होने पर।

    प्राकृतिक आपदा- बाढ़, भूकंप जैसी आपदा।

    एक्सीडेंटल डैमेज- कीमती सामान के डैमेज होने की स्थिति में यह इंश्योरेंस फायदेमंद होता है।

    मानव निर्मित आपदा- दंगों और आतंकवाद जैसी घटनाओं पर हुए नुकसान को भी कवर करता है।

    ध्यान

    पॉलिसी लेने से पहले इन बातों पर भी दें ध्यान

    पॉलिसी खरीदने के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि क्लेम के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो।

    अगर खराब मटेरियल की वजह से घर गिरा है तो क्या इसे पॉलिसी कवर कर रही है या नहीं। इस बात की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।

    घर में किसी तरह के बदलाव के दौरान अगर नुकसान हुआ हो तो क्या यह कवर होगा।

    इसके अलावा इस बात की भी जानकारी लें कि क्लेम के दौरान किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बीमा
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बीमा

    नए साल से बदल गए बैंक, बीमा और शॉपिंग के नियम, आप पर होगा सीधा असर व्यवसाय
    गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है 50 लाख रुपये तक का मुआवज़ा, जानें पूरी प्रक्रिया भारत की खबरें
    मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बीमा पॉलिसी के लिए की थी पड़ोसी ने हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस पश्चिम बंगाल
    इंश्योरेंस कंपनी ने माँगा व्यक्ति की मौत का प्रमाण तो लाश लेकर ऑफ़िस पहुँच गए घरवाले दक्षिण अफ्रीका

    काम की बात

    फसल बीमा योजना में लाभ और सब्सिडी दे रही हैं ये कंपनियां, जानिए सबकुछ किसान
    राशन कार्ड में अपडेट करें घर का पता, यह है ऑनलाइन प्रक्रिया सरकारी योजनाएं
    SBI में PPF अकाउंट खोलने का क्या है प्रोसेस? जानें सब कुछ भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    दो पैन कार्ड रखना है गैर कानूनी, जानें कैसे करें एक बंद पैन कार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025