LOADING...
एरिक्सन वैश्विक स्तर 8,500 कर्मचारियों की करेगी छंटनी
एरिक्सन दुनिया भर में लगभग 1.05 लाख लोगों को रोजगार देती है (तस्वीर: ट्विटर/@MichaelSCollura)

एरिक्सन वैश्विक स्तर 8,500 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Feb 25, 2023
11:04 am

क्या है खबर?

स्वीडन की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी एरिक्सन वैश्विक स्तर पर अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी करेगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एरिक्सन वैश्विक स्तर पर लगभग 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। कंपनी अपने खर्च में कटौती करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बता दें, साल 2022 के अंत तक एरिक्सन में वैश्विक स्तर पर लगभग 1.05 लाख कर्मचारी कार्यरत थे।

छंटनी

2023 की पहली तिमाही में होगी अधिकांश छंटनी

इस छंटनी से कंपनी के किस विभाग के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे, फिलहाल इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कंपनी इस साल की पहली तिमाही में ज्यादातर कर्मचारियों की छंटनी करेगी और शेष बचे हुए कर्मचारियों को 2024 में निकालेगी। रिपोर्ट्स हैं कि एरिक्सन ने पिछले साल निराशाजनक कमाई की क्योंकि वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण ऑपरेटरों ने 5G नेटवर्क को रोल करने पर खर्च धीमा कर दिया है।