Page Loader
वोल्वो EX30 होगी पर्यावरण के लिए कंपनी की सबसे सुरक्षित कार, जल्द देगी दस्तक
वोल्वो की नई EX30 इलेक्ट्रिक SUV का शेप XC40 रिचार्ज जैसा ही होगा (तस्वीर:ट्विटर@VolvoTamilnadu)

वोल्वो EX30 होगी पर्यावरण के लिए कंपनी की सबसे सुरक्षित कार, जल्द देगी दस्तक

लेखन अविनाश
May 27, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक EX30 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार, इसे 7 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। यह गाड़ी काफी हद तक कंपनी की EX90 कार जैसी ही दिखती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी की पर्यावरण के लिए सबसे सुरक्षित कार होगी। आइये इस बारे में जानते हैं।

नुकसान

कैसे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएगी यह गाड़ी? 

वर्तमान में EV निर्माण की ऐसी कोई सटीक प्रक्रिया नहीं है, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। हालांकि, वोल्वो 2030 तक अपनी किफायती और दमदार क्लाइमेट-न्यूट्रल इलेक्ट्रिक कारें दुनियाभर में लॉन्च करना चाहती है। क्लाइमेट-न्यूट्रल कार ऐसी गाड़ियां को कहा जाता है जो बनने और रोड पर चलने के दौरान वातावरण को नुकसान न पहुंचाएं। कंपनी की मानें तो EX30 में सबसे अधिक क्लाइमेट-न्यूट्रल पार्ट्स और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यह पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएगी।

लुक

कैसा है वोल्वो EX30 का लुक? 

वोल्वो EX30 का डिजाइन काफी हद तक EX90 मॉडल के समान ही है। हालांकि, इसमें थोड़े अपडेट किए गए हैं। अपडेट के तौर पर इसके लोअर फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन, क्रोम एम्बेलिशमेंट और साथ ही नया ब्लैक हाई-ग्लॉस फिनिश दिया गया है। साथ ही इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप है। इसके पिछले सिरे पर एक शार्क-फिन एंटीना, L-आकार की टेललाइट्स और डुअल क्रोमेड एग्जॉस्ट टिप्स भी उपलब्ध है।

पावरट्रेन

सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है ये गाड़ी 

वोल्वो EX30 के पावरट्रेन के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 78kWh की बैटरी और 150kW के दो इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती हैं। यह सेटअप 408bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। फुल चार्ज में यह कार 400 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही इस गाड़ी में फास्ट-चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी, जिसकी मदद से इसे 30 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकेगा।

केबिन

वोल्वो EX30 में मिलेगा 5-सीटर केबिन

वोल्वो EX30 EV में प्रीमियम 5-सीटर केबिन दिया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC वेंट के साथ मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। साथ ही इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.5 इंच का वर्टिकल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी उपलब्ध होगा। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें कई एयरबैग और AI-आधारित एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया जा सकता है।

जानकारी

क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

वोल्वो EX30 EV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 60 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।