Page Loader
टोयोटा ने दर्ज की अब तक सबसे ज्यादा बिक्री, जानिए कितनी गाड़ियां बेची 
टोयोटा ने पिछले महीने 25,220 गाड़ियां बेची हैं (तस्वीर: टोयोटा)

टोयोटा ने दर्ज की अब तक सबसे ज्यादा बिक्री, जानिए कितनी गाड़ियां बेची 

Mar 01, 2024
12:52 pm

क्या है खबर?

कार निर्माता टोयोटा ने फरवरी में अपनी अब तक की सबसे अधिक थोक बिक्री वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने आज (1 मार्च) को अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, पिछले महीने 25,220 गाड़ियां बेची गई हैं, जो 2023 के इसी महीने के 15,685 थोक बिक्री की तुलना में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान घरेलू बाजार में 23,300 खरीदार मिले हैं, जबकि 1,920 गाड़ियों का निर्यात किया गया है।

बिक्री 

पिछले महीनों में इतनी रही है बिक्री 

कार निर्माता ने इससे पहले जनवरी में भी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की थी। पिछले महीने उसने कुल (घरेलू और निर्यात) 24,609 गाड़ियां बेची थी। यह जनवरी, 2023 के दौरान बिकीं 12,835 कारों की तुलना में सालाना आधार पर 92 प्रतिशत ज्यादा थीं। घरेलू बाजार में कंपनी को 23,197 ग्राहक मिले, जबकि 1,412 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर का निर्यात किया गया था। इससे पहले दिसंबर, 2023 में 22,867 गाड़ियां बेची गई थी।

मांग 

SUV और MUV मॉडल की मांग ज्यादा 

टोयोटा के उपाध्यक्ष साबरी मनोहर ने कहा, "हमने उच्च आशावाद के साथ वर्ष की शुरुआत की है, हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर हैं।" उन्होंने बताया कि विशेष रूप से SUV और MUV मॉडल इस मांग वृद्धि में सबसे आगे हैं। पिछले महीने कंपनी की हाइब्रिड तकनीक से लैस टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने बिक्री में 50,000 का आंकड़ा पार किया था। बिक्री में इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर की भी अहम हिस्सेदारी रही है।