NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्रूजर सेगमेंट में लोगों की पसंदीदा बाइक है बजाज एवेंजर, जानिए कैसे हुई लोकप्रिय  
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्रूजर सेगमेंट में लोगों की पसंदीदा बाइक है बजाज एवेंजर, जानिए कैसे हुई लोकप्रिय  
    जानिए बजाज एवेंजर की कहानी (तस्वीर: बजाज)

    #NewsBytesExplainer: क्रूजर सेगमेंट में लोगों की पसंदीदा बाइक है बजाज एवेंजर, जानिए कैसे हुई लोकप्रिय  

    लेखन अविनाश
    Nov 19, 2023
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज देश में कई दमदार बाइक्स की बिक्री करने के लिए जानी जाती है। कंपनी करीब 2 दशक से भी अधिक समय से बाइक्स बना रही है।

    बजाज ने ही देश में बनी पहली क्रूजर बाइक बजाज एवेंजर लॉन्च की थी, जिसकी बिक्री करीब 18 सालों से हो रही है।

    आइये कार गाइड में जानते हैं कि यह बाइक कब लॉन्च हुई थी और कैसे इसने भारतीय बाजार में सफलता प्राप्त की।

    लॉन्च

    साल 2005 में लॉन्च हुई थी बजाज एवेंजर बाइक 

    साल 2001 में बजाज ने कावासाकी के साथ मिलकर एलिमिनेटर लॉन्च की थी, जिसमें कावासाकी का इंजन लगाया गया था। उस समय इस बाइक को जापान से कंप्लीट बिल्ड यूनिट रूट से आयात किया जाता था।

    आगे चलकर कावासाकी से अलग होने के बाद बजाज मोटर कंपनी ने अपनी एवेंजर को साल 2005 में बिक्री के लिए उतारा था। यह भारत में बनी पहली क्रूजर बाइक थी और इसमें 180cc इंजन का इस्तेमाल किया गया था।

    अपडेट

    अलग-अलग फीचर्स के साथ कई बार अपडेट हुई है बाइक 

    लॉन्च के बाद से ही यह बाइक लोगों को पसंद आने लगी। कंपनी ने इसे समय-समय पर अपडेट भी किया।

    साल 2010 में कंपनी ने इसे 220cc इंजन के साथ उतारा। इसके बाद 2015 में इस बाइक के दूसरे जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया।

    कंपनी ने 2018 में इस बाइक को BS6 इंजन के साथ अपडेट किया और 2019 में इसे 180cc मॉडल को बंद कर नया 160cc मॉडल उतारा गया। इसी साल इसे एक बार फिर अपडेट मिला है।

    बिक्री

    देश में खूब होती है इस बाइक की बिक्री 

    भारतीय बाजार में यह बाइक 3 वेरिएंट्स एवेंजर 160, एवेंजर 220 क्रूज और एवेंजर 220 स्ट्रीट में उपलब्ध है। अब तक इस बाइक की लाखों यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। कंपनी हर महीने इस बाइक की बिक्री हजारों की संख्या में करती है।

    भारतीय बाजार में अलावा यह बाइक अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल सहित कई अन्य देशों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनका निर्यात कंपनी भारत से ही करती है।

    सफलता

    छोटे कद वालों के लिए सही बाइक है बजाज एवेंजर

    बजाज एवेंजर एक क्रूजर स्टाइल बाइक है, जिसमें चौड़ी सीट और आरामदायक हैंडलबार दिया गया है।

    जमीन से सीट की ऊंचाई कम होने के कारण यह 6 फीट या इससे ज्यादा लंबे व्यक्ति के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं है, लेकिन छोटे कद वाले के लिए यह बाइक एक शानदार विकल्प है।

    अपनी आरामदायक राइड्स के कारण यह बाइक धीरे-धीरे लोगों को पसंद आती गई और कम समय में ही लोकप्रिय हो गई।

    लुक

    कैसा है बजाज एवेंजर 220 का लुक? 

    डिजाइन की बात करें तो बजाज एवेंजर 220 दोपहिया वाहन एक आकर्षक क्रूजर बाइक है। इसे लो-बीम फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एक्सटेंशन के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीटें, एक पिलर ग्रैब रेल और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम उपलब्ध है।

    इसमें एक बड़ी विंडस्क्रीन भी है। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, गोल हैलोजन हेडलैंप, LED टेललाइट और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    बता दें कि यह बाइक 12 लीटर पेट्रोल स्टोर कर सकती है।

    इंजन

    2 इंजनों के विकल्प में आती है यह बाइक 

    बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में BS6 फेज-II मानकों वाला 220cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8,400rpm पर 19bhp की पावर और 17Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

    जानकारी के अनुसार, इस बाइक की टॉप स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में एक 160cc इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स है।

    फीचर्स

    बजाज एवेंजर बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स

    राइडर की सुरक्षा और बजाज एवेंजर 220 को सड़कों पर बेहतर संचालन प्रदान करने के लिए इस क्रूजर बाइक के आगे वाले पहिए पर डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

    इसके साथ ही इसमें सिंगल-चैनल एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी है। सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें सामने की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल-शॉक यूनिट दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को खास टूरिंग के लिए बनाया है।

    जानकारी

    क्या है बजाज एवेंजर की कीमत? 

    भारतीय बाजार में बजाज एवेंजर 160 और एवेंजर 220 क्रूज को क्रमशः 1.13 लाख और 1.38 लाख रुपये देकर खरीदा जा सकता है। वहीं नई एवेंजर 220 स्ट्रीट बाइक को 1.42 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में उतारा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बजाज
    बाइक न्यूज
    दोपहिया वाहन
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    बजाज

    ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक की ऑन-रोड कीमत का हुआ खुलासा, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम  ट्रायम्फ
    ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक में मिलेगा 3 रंगों का विकल्प, जानिए क्या होगी इनकी कीमत  ट्रायम्फ
    ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक की जबरदस्त मांग के चलते 4 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड  ट्रायम्फ
    ट्रायम्फ स्पीड 400 बाइक की बुकिंग राशि में हुआ इजाफा, अब देना होगा इतना पैसा  ट्रायम्फ

    बाइक न्यूज

    येज्दी रोडस्टर बनाम ट्रायम्फ स्पीड: तुलना से समझिये कौन-सी बाइक है बेहतर बाइक्स की तुलना
    BMW M 1000 R बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 33 लाख रुपये  BMW मोटरराड
    नई डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 की भारत में बुकिंग शुरू, कीमत भी आई सामने डुकाटी
    BMW M 1000 R बनाम डुकाटी डियावेल V4, तुलना से समझिये कौन-सी बाइक है बेहतर   बाइक्स की तुलना

    दोपहिया वाहन

    होंडा लाएगी XRE 300 सहारा बाइक, आइकॉनिक NX 350 सहारा पर होगी आधारित होंडा मोटर कंपनी
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 या KTM 390 एडवेंचर, ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में कौन-सी बाइक है दमदार  रॉयल एनफील्ड बाइक
    EICMA 2023: होंडा की अपडेटेड CB650R और CBR650R बाइक हुई पेश, मिलेंगे ये फीचर  होंडा
    TVS i-क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा जबरदस्त फायदा, हजारों की कर सकते हैं बचत  TVS मोटर

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: डीपफेक क्या है, इसकी पहचान और इससे बचाव कैसे करें? रश्मिका मंदाना
    इजरायल-हमास युद्ध का एक महीना: 11,000 लोगों की मौत और लाखों विस्थापित, जानें कब-क्या हुआ इजरायल
    #NewsBytesExplainer: गाजा पर हमलों में 'मानवीय विराम' के लिए तैयार इजरायल, जानें ये क्या होता है गाजा पट्टी
    #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं PM2.5 और PM10 और ये कितने खतरनाक?  वायु प्रदूषण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025