Page Loader
2023 KTM ड्यूक 390 और हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बाइक्स की टेस्टिंग शुरू, जानिए कब होंगी लॉन्च 
2023 KTM ड्यूक 390 की टेस्टिंग शुरू (तस्वीर: KTM)

2023 KTM ड्यूक 390 और हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बाइक्स की टेस्टिंग शुरू, जानिए कब होंगी लॉन्च 

लेखन अविनाश
Jul 16, 2023
02:27 pm

क्या है खबर?

प्रीमियम बाइक कंपनी KTM मोटरसाइकिल जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड KTM ड्यूक 390 बाइक लॉन्च करने वाली है। वहीं स्वीडिश दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना भी भारत में नई स्वार्टपिलेन 401 बाइक लाने वाली है। हाल ही में इन दोनों बाइक्स को एक साथ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों बाइक्स को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में हस्कवरना बाइक्स की बिक्री KTM डीलरशिप के माध्यम से होगी।

#1

2023 KTM ड्यूक 390

नई KTM ड्यूक 390 नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट की बाइक है और इसके लुक में कॉस्मेटिक अपडेट किया जा सकता है। इस बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीटें, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट सिस्टम, नया डिजाइन किया गया टेल सेक्शन और फेयरिंग-माउंटेड साइड मिरर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए ऑल-LED सेटअप और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।

फीचर्स

KTM ड्यूक 390 में मिलेंगे ये फीचर्स

KTM पहले की तरह ही नई ड्यूक 390 में बेस मॉडल इंजन का उपयोग करेगी। बाइक में 373cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिल सकता है, जो अधिकतम 44bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और लीन-एंगल सेंसिटिव कॉर्नरिंग ABS मिल सकता है, जिससे तेज गति में अचानक ब्रेक लगाने पर राइडर को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

#2

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 को रोडस्टर लुक में लाया जाएगा। इसमें एक फ्लैट-टॉप फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट-स्टाइल सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हाई-सेट हैंडलबार और 17 इंच के स्पोक रिम्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 145mm, सीट की ऊंचाई 835mm और फ्यूल स्टोरेज कैपेसिटी 9.5 लीटर है। इसमें 43mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक ऑफसेट प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दिया जा सकता है।

फीचर्स

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में मिलेंगे ये फीचर्स

अपकमिंग बाइक हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 पावरफुल इंजन के साथ आती है। इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 43hp की पावर और 37Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। साथ ही एक लीटर पेट्रोल में यह करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

जानकारी

क्या होगी इन बाइक्स की कीमत? 

भारतीय बाजार में 2023 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बाइक को करीब 3 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नई KTM ड्यूक 390 को 2.9 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।