NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मर्सिडीज बेंज EQC की तुलना में कितनी बेहतर है पोर्शे टायकन?
    अगली खबर
    मर्सिडीज बेंज EQC की तुलना में कितनी बेहतर है पोर्शे टायकन?
    पोर्शे टायकन की तुलना

    मर्सिडीज बेंज EQC की तुलना में कितनी बेहतर है पोर्शे टायकन?

    लेखन सोनाली सिंह
    Nov 14, 2021
    10:58 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता पोर्शे ने इलेक्ट्रिक कार टायकन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल मॉडल है जिसे चार वेरिएंट्स- टायकन, टायकन 4S, टर्बो और टर्बो S के साथ बिक्री के लिए पेश किया गया है।

    इसकी तुलना भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद मर्सिडीज बेंज EQC से हो रही है।

    आइये देखने हैं फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के मामले में कौन सी कार है बेहतर।

    साइज

    क्या है डाइमेंशन्स?

    सबसे पहले दोनों इलेक्ट्रिक कारों के साइज की बात की जाए तो पोर्शे टायकन की लम्बाई 4,963mm, चौड़ाई 2,144mm और ऊंचाई 1,395mm है। इस कार का व्हीलबेस 2,900mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 127mm है।

    अगर हम मर्सिडीज बेंज EQC की बात करें तो इसकी लम्बाई उससे थोड़ी कम 4,762mm, चौड़ाई 2,096mm और ऊंचाई थोड़ी ज्यादा 1,624mm है। व्हीलबेस भी टायकन की तुलना में थोड़ा कम 2,873mm है।

    इस तरह साइज में बेंज EQC टायकन से थोड़ी छोटी मगर ऊंची है।

    लुक

    किसका लुक है ज्यादा शानदार?

    टायकन कंपनी की पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार है जो सामने से चौड़ी और सपाट नजर आती है। इसमें झुके हुए बोनट, LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स और फोर पॉइंट DRL लगे हैं।इसके फ्लैट हैंडल दरवाजों के साथ फ्लश होते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटिक बाहर आते हैं।

    दूसरी तरह मर्सिडीज बेंज EQC में फोर पॉइंट DRL के अलावा प्रोजेक्टेड हेडलाइट्स, स्मार्ट ट्रंक ओपनर, आउट साइड रियर व्यू मिरर और ORVM पर टर्न इन्डिकेटर मिलते हैं।

    रफ्तार

    कैसी है रफ्तार?

    रेंज और रफ्तार के मामले में दोनों लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें बेहतरीन हैं।

    पोर्शे टायकन 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। साथ ही इसे इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

    मर्सिडीज बेंज EQC 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है और यह 5.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

    पावरट्रेन

    किसका बैटरी पैक है अधिक दमदार?

    पोर्शे टायकन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को स्पोर्ट करती है। टायकन और टायकन 4S कार 79.2kWh बैटरी पैक के साथ आती हैं, जबकि टर्बो और टर्बो S 93.4kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा टायकन और टायकन 4S में एक बड़ा 93.4kWh बैटरी विकल्प भी है।

    वहीं, मर्सिडीज बेंज EQC में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 80kWh की बैटरी लगी है, जो 402.30bhp की पावर के साथ 760Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।

    जानकारी

    कौन सी गाड़ी है ज्यादा किफायती?

    कीमत के मामले में पोर्शे टायकन के बेस वेरिएंट को भारत में 1.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसकी प्रतिद्वंदी मर्सिडीज बेंज EQC 1.06 करोड़ रुपये में मार्केट में उपलब्ध है। इस तरह बेंज EQC ज्यादा बजट फ्रेंडली कार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    लेटेस्ट कार
    पोर्शे कार

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    इलेक्ट्रिक वाहन

    रिवॉल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक RV400 को मिला नया कलर ऑप्शन, जल्द शुरू होगी बुकिंग भारत की खबरें
    मुंबई के सार्वजनिक परिवहन में जुड़ेंगी 1,900 इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगा EV को बढ़ावा भारत की खबरें
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से भी होगी पहाड़ों की सैर, हिमाचल में खुला सबसे ऊंचा EV चार्जिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश
    भारत में खरीदी जा सकती हैं ये लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए इनकी खासियत भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    शानदार अपडेट्स के साथ सामने आई सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट एडिशन, जानिए फीचर्स मारुति सुजुकी
    कई नई कारों में आने वाली ADAS तकनीक क्या है और यह कैसे काम करती है? टिप्स
    भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये बाइक्स, जानिए इनकी कीमत दोपहिया वाहन
    बजाज पल्सर N250 बनाम यामाहा MT-15: जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत बाइक्स की तुलना

    लेटेस्ट कार

    टाटा पंच लेना चाहते हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान ऑटोमोबाइल
    भारत आ रही लंदन की आइकॉनिक TX टैक्सी, इलेक्ट्रिक कार के रूप में होगी लॉन्च लंदन
    जल्द भारत आ सकती है वोल्वो की XC90 मिड हाइब्रिड कार, जानें इसकी खासियत ऑटोमोबाइल
    महज 20 मिनट में बिकी MG एस्टर की सारी यूनिट्स, अब 2022 के लिए बुकिंग शुरू ऑटोमोबाइल

    पोर्शे कार

    पोर्शे की इलेक्ट्रिक कार टायकन का इंतजार खत्म, अगले महीने होगी भारत में लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    पोर्शे ला रही नई तकनीक, पहले ही बता देगी कार को कब है सर्विसिंग की जरूरत इलेक्ट्रिक वाहन
    पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टायकन ऑल इलेक्ट्रिक कार और मकैन फेसलिफ्ट, जानें कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025