NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700
    अगली खबर
    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700
    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700 (तस्वीर: महिंद्रा)

    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700

    लेखन अविनाश
    Jul 11, 2022
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी दमदार SUV XUV700 को वापस बुला रही है।

    कंपनी इस कार के ऑल व्हील ड्राइव (AWD) डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट के प्रोपेलर शाफ्ट बोल्ट का निरीक्षण करेगी और जरूरत पढ़ने पर इसे बदलेगी।

    महिंद्रा की मानें तो कार के केवल इस वेरिएंट में ही खराबी आई है।

    हालांकि, कंपनी इस कार की कितनी यूनिट्स वापस बुला रही है इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा XUV700 का लुक?

    महिंद्रा XUV700 के डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलता है, जैसे- नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स और ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स। साथ ही इसमें स्मार्ट डोर हैंडल्स भी हैं।

    इसके अलावा इसमें नया लोगो भी पेश किया है जो विशेष रूप से कंपनी की SUV रेंज को दिया गया है।

    XUV700 चार वेरिएंट्स- MX3, AX3, AX5 और AX7 में आती है।

    इंजन

    दो इंजनों के विकल्प के साथ आती है गाड़ी

    XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते है। डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन को जोड़ा गया है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    दूसरा इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    फीचर्स

    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV700 के केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन लेआउट नजर आता है, जिसमें पहला इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है।

    फीचर्स के रूप में डुअल-जोंन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक हैं। वहीं लग्जरी फीचर्स के लिए सोनी का 12 स्पीकर वाला 3D सराउंड साउंड सेटअप, स्काईरुफ और हैंड्सफ्री कमांड इंटीग्रेशन के लिए एलेक्सा वॉयस AI को शामिल किया गया है।

    जानकारी

    क्या है XUV700 की कीमत?

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 के बेस मॉडल की कीमत 13.18 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.58 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    न्यूजबाइट्स

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभी कुछ दिन पहले ही महिंद्रा ने जानकारी दी थी कि कंपनी को XUV700 की 70,000 यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। वहीं, वर्तमान में XUV700 पर वेटिंग पीरियड लगभग दो साल का चल रहा है।

    महिंद्रा की XUV700 को दुनियाभर की कारों का क्रैश टेस्ट करने वाली एजेंसी ग्लोबल NCAP द्वारा 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड दिया गया है।

    इसे व्यस्क श्रेणी में पूरे पांच स्टार और बच्चों के लिए सुरक्षा श्रेणी में चार स्टार प्राप्त हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वाहन रिकॉल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    वाहन रिकॉल

    नई महिंद्रा थार में कमी, कंपनी ने सुधार के लिए रिकॉल की 1,577 कारें ऑटोमोबाइल
    प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की नई व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी, जानिये इसके नियम और फायदे भारत की खबरें
    मर्सिडीज-बेंज दुनियाभर से वापस बुलाएगी अपनी लगभग 20,000 कार, जानिए वजह ऑटोमोबाइल
    मर्सिडीज-बेंज ने कार मालिकों को दी आग लगने की चेतावनी, वापस बुला सकती है लाखों गाड़ियां ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    अगले साल तक आने वाली हैं महिंद्रा की ये शानदार SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाए दाम ऑटो
    देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी EKUV100, जल्द हो सकती है लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    अगले साल तक महिंद्रा लाएगी 10 से 20 लाख रुपये की रेंज में ये गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा की कारें

    भारत में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग हुई शुरू, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद इलेक्ट्रिक वाहन
    नए इंजन के साथ आएगी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, साल के अंत तक देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    हिलक्स से लेकर स्कॉर्पियो तक, ये हैं भारत में इस साल लॉन्च होने वाली डीजल गाड़ियां जीप
    भारत में खरीदी जा सकती हैं ये सुरक्षित कारें, सेफ्टी टेस्ट में मिली है 5-स्टार रेटिंग ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025