NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अब महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन
    अगली खबर
    अब महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन
    महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन

    अब महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन

    लेखन देवजीत सिंह
    Jun 22, 2022
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा 27 जून को अपनी नई SUV स्कॉर्पियो N को लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद कंपनी की लॉन्च टाइमलाइन में अपडेटेड XUV300 और कई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारें भी मौजूद हैं।

    अब महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में XUV300 को हाल ही में अपडेट किया है, जिसमें 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ कई नये बदलाव किए गए हैं।

    ये बदलाव जल्द ही भारत में भी हो सकते हैं।

    डिजाइन

    क्या हैं डिजाइन में नए बदलाव?

    डिजाइन के मामले में XUV300 बहुत हद तक महिंद्रा के मालिकाना हक वाली कोरियन कंपनी सैंगयोंग की 'टिवोली' से मेल खाती है। हालांकि, महिंद्रा ने साइज में इसे सैंग्यॉन्ग टिवोली से 200mm छोटी रखा है।

    दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च हुए इसके फेसलिफ्ट मॉडल में नया बोनट, क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स जैसे मामूली बदलाव किए गए हैं।

    XUV300 भारत में पहली बार फरवरी, 2019 में लॉन्च की गई थी, तब से यहां इसका कोई फेसलिफ्ट मॉडल नहीं आया है।

    इंटीरियर

    इन नए फीचर्स के साथ है दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च हुई यह कार

    महिंद्रा XUV300 के कैबिन में सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले में किया गया है। अब इसमें पुराने 7 इंच वाले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट की जगह नया 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है। यह 1024x600 के रेजोल्यूशन और 1.5Ghz प्रोसेसर के साथ है जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले भी सपोर्ट करता है।

    इसमें वायरलेस मोबाइल फोन चार्जिंग पैड भी दिया गया है।

    उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी यह फीचर्स दिए जाएंगे।

    कीमत

    क्या है इसके मौजूदा मॉडल की कीमत?

    महिंद्रा ने भारत में नई XUV300 के लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नहीं की है।

    देश में इसके मौजूदा मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरु होती है, जो टॉप वेरिएंट W8 (O) में 12.38 लाख रुपये तक जाती है।

    इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 7 एयरबैग जैसे कई ऐसे फाचर्स हैं जो इस कीमत पर किसी और कार में नहीं मिलते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यह कार ग्लोबल NCAP द्वारा प्रमाणित महिंद्रा की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसे क्रैश टेस्ट में 17 में से 16.42 अंकों के साथ 5 स्टार मिले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    कार न्यूज
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ज्यादा पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, अगले साल देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    जल्द लॉन्च होंगे इन लोकप्रिय गाड़ियों के इलेक्ट्रिक मॉडल, जानिए इनके फीचर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं महिंद्रा, टाटा और मारुति की नई SUVs मारुति सुजुकी

    महिंद्रा की कारें

    अगले महीने में लॉन्च होगी महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट, दमदार फीचर्स से होगी लैस ऑटोमोबाइल
    नए साल में धूम मचाने को तैयार है महिंद्रा, लॉन्च कर सकती हैं 5 शानदार गाड़ियां ऑटोमोबाइल
    जनवरी में महिंद्रा दे रही आकर्षक छूट, मिल सकता 81,500 रुपये तक का लाभ ऑटोमोबाइल
    ड्यूल एयरबैग के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा बोलेरो, जानिए इसके बारे में ऑटोमोबाइल

    कार न्यूज

    ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी, दुनिया भर से मर्सिडीज ने वापिस बुलाईं 10 लाख कारें वाहन रिकॉल
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार लग्जरी कार
    भारत में सेडान सेगमेंट को मजबूती देने लॉन्च हुई फॉक्सवैगन की वर्टस, जानिये कीमत फॉक्सवैगन की कारें
    भारत में अब पुरानी कारें भी बेचेगी पोर्श, सस्ती कीमत में लग्जरी कारें खरीदने का मौका लग्जरी कार

    आगामी SUV

    भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी टोयोटा, लॉन्च करेगी सात नई गाड़ियां ऑटोमोबाइल
    क्या टाटा मोटर्स लाएगी हैरियर कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट? सामने आई यह जानकारी इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से पहले हाइब्रिड कारें लॉन्च करेगी टोयोटा, जानिए कंपनी की योजना भारत की खबरें
    अगले साल तक महिंद्रा लाएगी 10 से 20 लाख रुपये की रेंज में ये गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025