Page Loader
BMW X4 M40i भारत में 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर 
BMW X4 M40i भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी (तस्वीर: BMW)

BMW X4 M40i भारत में 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर 

Oct 20, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

BMW अपनी X4 SUV का M स्पोर्ट वर्जन 26 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले गाड़ी का एक टीजर जारी किया है। लुक के मामले में आगामी BMW X4 M40i में अन्य मॉडलों की तुलना में अलग किडनी ग्रिल मिलेगी। इसके साथ ही LED हेडलाइट्स, 20‑इंच M अलॉय व्हील के साथ M स्पोर्ट बैजिंग मिलेगी। लग्जरी कार के केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है।

पावरट्रेन 

दमदार होगा गाड़ी का पावरट्रेन 

नई X4 M40i SUV में 3.0-लीटर, M ट्विनपावर टर्बो, इनलाइन 6-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक जोड़ी गई है। ट्रांसमिशन के लिए स्पोर्ट और मैनुअल शिफ्ट मोड और स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स और लॉन्च कंट्रोल के साथ 8-स्पीड स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। यह SUV महज 5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है। इस गाड़ी की कीमत 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये टीजर