NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW X3 को मिले 2 नए डीजल मॉडल, कीमत 67.5 लाख रुपये से शुरू
    ऑटो

    BMW X3 को मिले 2 नए डीजल मॉडल, कीमत 67.5 लाख रुपये से शुरू

    BMW X3 को मिले 2 नए डीजल मॉडल, कीमत 67.5 लाख रुपये से शुरू
    लेखन अविनाश
    Mar 29, 2023, 03:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BMW X3 को मिले 2 नए डीजल मॉडल, कीमत 67.5 लाख रुपये से शुरू
    BMW को मिला दो नया डीजल मॉडल (तस्वीर: BMW)

    BMW ने अपनी X3 कार के डीजल वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस गाड़ी को 2 ट्रिम्स- X3 x-ड्राइव-20d स्पोर्ट-X-लाइन और X3 x-ड्राइव-20d M-स्पोर्ट में उतार दिया है। खास बात यह है कि इस कार को भारत में ही बनाया जा रहा है। इसे अपमार्केट केबिन और 2-लीटर वाले चार सिलेंडर इंजन के साथ लाया गया है। ग्राहक आज से इस शानदार कार को कंपनी की डीलरशिप से खरीद सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कैसा है नई BMW X3 कार का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई BMW X3 में स्लीक अडैप्टिव LED हेडलैंप्स, स्कल्प्टेड बोनट, बड़ा क्रोम किडनी ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और वाइड एयर डैम दिए गए हैं। इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ORVM, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स और डिजाइनर अलॉय व्हील भी उपलब्ध हैं। कार में पीछे की तरफ मौजूद शार्क-फिन एंटेना, विंडो वाइपर, रैप-अराउंड LED टेललैंप्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स इसे और भी आकर्षक लुक प्रदान करते हैं।

    2 इंजन के विकल्प में आएगी गाड़ी 

    BMW X3 में 2-लीटर का 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 188bhp की पावर और 1750 से 5,200rpm पर 400Nm का अधिकतम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डीजल वेरिएंट में यह कार 213 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है और मात्र 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है। X3 में 2-लीटर वाला चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है जो 350Nm का टार्क जनरेट करता है।

    नई BMW X3 में मिलेंगे ये फीचर्स 

    नई BMW X3 को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट करने वाले सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक के साथ ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक (ADB) स्टैंडर्ड हैं। यह BMW परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है जो वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है। सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, अटेंशन असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    क्या है इस गाड़ी की कीमत?

    BMW ने भारतीय बाजार में अपनी X3 x-ड्राइव-20d स्पोर्ट-X प्लस को 67.50 लाख रुपये और X3 x-ड्राइव-20d M स्पोर्ट को 69.90 लाख रुपये में लॉन्च किया है। यह गाड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    BMW भारत में करेगी कार-बाइक्स के 22 मॉडल लॉन्च

    लग्जरी कार निर्माता BMW भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत करने के लिए इस साल अपनी कार और बाइक्स के 22 मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें कंपनी की 19 कार और 3 बाइक शामिल होंगी। इनमें नई पेशकश के साथ-साथ कुछ फेसलिफ्ट वेरिएंट भी होंगे। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी वृद्धि को कायम रखना चाहती है। इसके साथ ही BMW को 2023 में अन्य बाजारों की तुलना में भारत में अपनी बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    लग्जरी कार
    BMW X3

    BMW कार

    BMW भारत में करेगी कार-बाइक्स के 22 मॉडल लॉन्च, जानिए कंपनी की योजना BMW मोटरराड
    मर्सिडीज-बेंज GLC बनाम BMW X3: जानिए कौन सी गाड़ी है बेस्ट   BMW X3
    BMW 5-सीरीज 520d M स्पोर्ट भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 68.9 लाख रुपये   लग्जरी कार
    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी   BMW XM

    ऑटोमोबाइल

    जेनेसिस लेकर आ रही कई लग्जरी गाड़ियां, भारत में असेम्बल होंगे आगामी मॉडल   हुंडई मोटर कंपनी
    महिंद्रा XUV400 से लेकर MG ZS तक, 25 लाख रुपये में खरीदें ये इलेक्ट्रिक कारें  इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ रुपये कीमत की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, जानिए खासियत लग्जरी कार

    लग्जरी कार

    जीप ने वापस मंगवाई रैंगलर SUV की 57,885 यूनिट, जानिए क्या है कारण   जीप
    टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देने के लिए तैयार मर्सिडीज, लेकर आ रही नई कार इलेक्ट्रिक वाहन
    लेक्सस ने भारत में बिक्री दोगुना करने के लिए बनाई रणनीति, इस योजना पर करेगी काम  लेक्सस
    पोल्स्टर-2 इलेक्ट्रिक कार का BST मॉडल आया सामने, जानिए इसकी खासियत   कार सेल

    BMW X3

    BMW X3 डीजल बनाम ऑडी Q5, जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेहतर ऑडी कार
    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत BMW कार
    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में BMW ने उतारी 2021 X3 xDrive 30i स्पोर्ट X, दिए गए कई शानदार फीचर्स BMW कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023