Page Loader
BMW M2 को शक्तिशाली इंजन के साथ किया अपडेट, जानिए अब कैसी है रफ्तार 
2024 BMW M2 को शक्तिशाली इंजन के साथ अपडेट किया है (तस्वीर: BMW)

BMW M2 को शक्तिशाली इंजन के साथ किया अपडेट, जानिए अब कैसी है रफ्तार 

Jun 18, 2024
10:53 am

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी M2 कूपे कार को अपडेट किया है। इसकी पावर और प्रदर्शन में सुधार किया गया है। अतिरिक्त पावर और टॉर्क के चलते 2024 मॉडल को 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 0.1 सेकेंड कम लगते हैं। इसके साथ ही 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ स्टैंडर्ड BMW M2 कूपे अब 4 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा और वैकल्पिक 6-स्पीड मैनुअल मॉडल 4.2 सेकेंड में इस स्पीड तक पहुंच सकता है।

बदलाव 

नई M2 में मिलेंगे नए रंग विकल्प 

नई BMW M2 की स्टाइलिंग काफी हद तक अपरिवर्तित है, लेकिन अब कई रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें साओ पॉल येलो, फायर रेड, पोर्टिमाओ ब्लू और स्काईस्क्रेपर ग्रे रंग शामिल हैं। इसके अलावा मानक M पहियों में ब्लैक फिनिश के साथ डबल-स्पोक डिजाइन दिया है। विकल्प के तौर पर पहिये सिल्वर फिनिश के साथ उपलब्ध हैं। अंदर वैकल्पिक अलकेन्टारा रिम के साथ नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और नए आईड्राइव सिस्टम के साथ अपडेटेड डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है।

पावरट्रेन 

पहले से दमदार हुआ इंजन 

2024 M2 में शक्तिशाली 3.0-लीटर स्ट्रेट-सिक्स, टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है, जो 480hp पर पावर और 600Nm का टॉर्क पैदा करता है। आउटपुट पहले से 20hp और 50Nm बढ़ गया है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है, जिसे वैकल्पिक M ड्राइवर पैकेज से 285 किमी/घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। BMW ने भारत में पिछले साल जून में M2 को उतारा था। अपडेटेड मॉडल इस साल के अंत तक आ सकता है और कीमत 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा होगी।