LOADING...
BMW ने भारत में लॉन्च की 49 लाख रुपये वाली M 1000 RR बाइक, जानिए खासियत
BMW M1000 RR भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: BMW)

BMW ने भारत में लॉन्च की 49 लाख रुपये वाली M 1000 RR बाइक, जानिए खासियत

लेखन अविनाश
Jun 28, 2023
02:13 pm

क्या है खबर?

जर्मन ऑटोमेकर BMW मोटरराड ने भारत में अपनी नई BMW M 1000 RR बाइक लॉन्च कर दी गई है। इसे दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और कॉम्पिटिशन में उतारा गया है। बेहद शानदार लुक वाली इस स्पोर्ट्स बाइक में BS6 फेज-II मानकों वाला 999cc का इंजन दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है। इसमें 6.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल और राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। आइये इस बाइक के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

लुक

कैसी दिखती है नई BMW M 1000 RR बाइक? 

लुक की बात करें तो नई BMW M 1000 RR में मस्कुलर फ्यूल टैंक, कार्बन फाइबर विंगलेट्स, अपवेट अक्रापोविक टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम, हीटेड ग्रिप्स और एक विंडस्क्रीन दी गई है, जो उसे अधिक स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। इसके अलावा बाइक में 6.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग सॉकेट, ऑल LED लाइटिंग सेटअप और M कार्बन पहिये लगाए गए हैं। कंपनी ने इसे रेसिंग ब्लू मेटैलिक, लाइट व्हाइट और रेसिंग रेड कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है।

इंजन

बाइक में दिया गया है 999cc का इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो लेटेस्ट बाइक BMW M 1000 RR में BS6 फेज-II मानकों को पूरा करने वाला 999cc का इंजन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 14,500rpm पर 209bhp की पावर और 11,000rpm पर 113Nm का टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। बाइक 3.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Advertisement

फीचर्स

क्यों खास है बाइक का कॉम्पिटिशन वेरिएंट?

BMW M 1000 RR के कॉम्पिटिशन वेरिएंट में पैसेंजर किट, पिलियन सीट कवर, M GPS लैप ट्रिगर, और कार्बन फ्रंट और रियर मडगार्ड, M कार्बन टैंक कवर, M कार्बन स्प्रोकेट कवर और M कार्बन चेन गार्ड दिया गया है। इसके अलावा यह वेरिएंट के साथ M बिलेट पैक भी मिलता है, जिसमें M ब्रेक लीवर गार्ड, राइडर फुटरेस्ट सिस्टम, इंजन प्रोटेक्टर और ब्रेक लीवर फोल्डिंग आदि चीजें शामिल हैं। इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 6 लाख रुपये अधिक है।

Advertisement

सेफ्टी

सुरक्षा के लिए दिए गए हैं ये फीचर्स 

राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोपहिया वाहन BMW M 1000 RR में कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बेहतर हैंडलिंग के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। साथ ही इसमें चार राइडिंग मोड्स रेन, डायनेमिक, रोड और रेस मिलते हैं। बाइक में सामने की तरफ 45mm के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरह एल्यूमीनियम स्विंग आर्म लगे हैं।

जानकारी

इस कीमत पर लॉन्च हुई है बाइक 

BMW M 1000 RR के स्टैंडर्ड की कीमत 49 लाख रुपये और कॉम्पिटिशन वेरिएंट की कीमत 52 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है। यह हाल ही में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल V4 R बाइक को टक्कर देती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

सितंबर में आएगी BMW R 1300 GS बाइक

BMW मोटरराड की R 1300 GS एडवेंचर बाइक से 28 सितंबर को बर्लिन में पर्दा उठेगा। इस बाइक के साल के अंत या 2024 की शुरुआत तक भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। लेटेस्ट बाइक लंबे रुख और आक्रामक लुक के साथ आएगी, जिसमें एक LED हेडलाइट, एक रडार सिस्टम, लाइटिंग के साथ एक चोंच और ऊपर एक छोटा वाइजर दिया गया है। इसमें में 1,300cc बॉक्सर-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

Advertisement