NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन BMW S 1000 R, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन
    ऑटो

    जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन BMW S 1000 R, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन

    जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन BMW S 1000 R, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन
    लेखन सोनाली सिंह
    Jun 05, 2021, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जल्द लॉन्च होगी न्यू जनरेशन BMW S 1000 R, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन

    जर्मन कंपनी BMW बहुत जल्द भारत में अपनी न्यू जनरेशन BMW S1000 R को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बाइक का टीजर जारी करने के साथ इसकी जानकारी दी है। भारत में S1000 R के फर्स्ट जनरेशन मॉडल को 2014 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद 2021 में कंपनी ने इसके अपडेटेड मॉडल का टीजर जारी किया है। अब यह बाइक यूरो 5/BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुसार अपडेट कर दी गई है।

    नए लुक में दिखेगी बाइक

    नई S1000R के बाहरी लुक में कई महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं। बाइक में एक बिल्कुल नया LED हेडलाइट सेटअप दिया है, जो पुराने मॉडल पर पाए जाने वाले सिग्नेचर एसिमेट्रिक हेडलाइट्स से काफी अलग है। इसके अलावा बाइक में रीमास्टर्ड रेडिएटर, फ्यूल टैंक और बेली पैन शामिल हैं। बाइक के पीछे की तरफ का लुक S1000RR मोटरसाइकिल की तरह दिखता है। साथ ही इसका फ्रेम और स्विंगआर्म भी S1000RR स्पोर्ट्स बाइक से लिया गया है।

    बाइक में मिलेगा दमदार इंजन

    बाइक में एक BS6 मानक वाला 999cc इंजन दिया गया है, जो 11,000 RPM पर 165bhp की अधिकतम पावर और 9,250rpm पर 114Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके साथ ही यह इनलाइन-चार सिलेंडर और लिक्विड-कूल्ड फीचर से भी लैस है। यह वैकल्पिक शिफ्ट असिस्टेंट प्रो बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के अलावा छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 16.12 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    कई डिजिटल फीचर्स के साथ आएगी BMW की बाइक

    BMW S 1000 R को ब्लूटूथ-इनेबल्ड 6.5 इंच TFT स्क्रीन के साथ अपडेट किया गया है। इससे पहले बाइक में सेमी-डिजिटल यूनिट्स का उपयोग किया जाता था। इसके इलेक्ट्रॉनिक्स किट में तीन राइडिंग मोड्स (रेन, रोड और डायनेमिक), ABS प्रो, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हिल स्टार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें राइडिंग मोड्स प्रो, इंजन ब्रेक कंट्रोल, पावर व्हीली कंट्रोल और डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल (DBC) जैसे कुछ अन्य वैकल्पिक फीचर्स भी हैं।

    क्या है संभावित कीमत?

    उम्मीद है कि बाइक की कीमत 17 से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। वहीं, इसके पुराने मॉडल को भारतीय बाजार में 16.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बेचा जा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बाइक सेल

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 की स्पष्ट तस्वीरें आईं सामने, ये फीचर्स मिलने की उम्मीद रॉयल एनफील्ड बाइक
    ट्विटर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग फीचर पर कर रही काम, यूजर्स को होगा यह फायदा  ट्विटर
    मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान ही नहीं, बॉलीवुड के ये सितारे भी बच्चों के लिए निभा रहे रिश्ता मलाइका अरोड़ा
    BGMI टाइम लिमिट के साथ भारत में कर सकता है वापसी, मिली हरी झंडी- रिपोर्ट मोबाइल गेम्स

    भारत की खबरें

    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार
    भारत में 69 प्रतिशत मोबाइल ग्राहक रोजाना कॉल ड्रॉप समस्या का करते हैं सामना- सर्वे वोडाफोन-आइडिया

    ऑटोमोबाइल

    मारुति सुजुकी ब्रेजा S-CNG की बुकिंग शुरू, जल्द लॉन्च होगी यह गाड़ी  मारुति सुजुकी
    मर्सिडीज-बेंज GLC बनाम BMW X3: जानिए कौन सी गाड़ी है बेस्ट   BMW कार
    ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 बाइक भारत में देगी दस्तक, 15 मार्च को होगी लॉन्च बाइक न्यूज
    नीतू कपूर ने खरीदी नई मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 SUV, जानिए क्यों खास है यह गाड़ी  लग्जरी कार

    बाइक सेल

    हार्ले डेविडसन X350 बाइक से जल्द उठेगा पर्दा, डीलरशिप पर हुई स्पॉट बाइक न्यूज
    हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की नई सुपर स्प्लेंडर एक्स-टेक, कीमत 83,368 रुपये से शुरू हीरो मोटोकॉर्प
    हीरो मोटोकॉर्प 421 रेस अवतार की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स   दोपहिया वाहन
    महेंद्र सिंह धोनी खरीदी TVS रोनिन बाइक, जानिए क्या है इसमें खास  महेन्द्र सिंह धोनी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023