NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा भारत में लॉन्च करेगी 4 SUVs, टेस्टिंग के दौरन कई बार हो चुकी हैं स्पॉट  
    अगली खबर
    महिंद्रा भारत में लॉन्च करेगी 4 SUVs, टेस्टिंग के दौरन कई बार हो चुकी हैं स्पॉट  
    अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा BE.05 (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा भारत में लॉन्च करेगी 4 SUVs, टेस्टिंग के दौरन कई बार हो चुकी हैं स्पॉट  

    लेखन अविनाश
    Jun 13, 2023
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में कुछ नई SUVs लॉन्च करने वाली है। जानकारी के अनुसार कंपनी देश में 4 SUVs- महिंद्रा थार 5-डोर, महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस, BE.05 और XUV300 फेसलिफ्ट को उतारने वाली है।

    वर्तमान में इनके प्रोडक्शन मॉडल पर काम चल रहा है और इन्हे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।

    आइये जानते हैं इनमें क्या कुछ मिलेगा और इन्हे कब लॉन्च किया जा सकता है।

    #1

    महिंद्रा थार 5-डोर: अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू

    महिंद्रा अगले साल अपनी महिंद्रा थार 5-डोर को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने यह जानकारी दी थी।

    कंपनी इस कार को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लॉन्च करने वाली है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।

    इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    #2

    महिंद्रा BE.05: अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये से शुरू

    महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है। यह नई महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक SUV है। इसे कंपनी 2024 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। पिछले हफ्ते ही इस गाड़ी के टेस्ट म्यूल को चेन्नई में स्पाॅट किया गया है।

    इसे स्मूथ पैनलिंग और तराशे हुए शार्प कर्व के साथ C-शेप्ड LED DRLs, स्कल्प्टेड टेपरिंग बोनट और नए एलॉय व्हील के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 500 किलोमीटर चलेगी।

    #3

    महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस: अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू

    इस समय महिंद्रा एक 9-सीटर गाड़ी की भी टेस्टिंग कर रही है। यह महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस है। कंपनी इस गाड़ी को सितंबर में लॉन्च करने वाली है।

    इसके व्हीलबेस को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है और इसमें क्रोम के साथ ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और एडजस्टेबल LED हेडलाइट्स दिए जा सकते हैं।

    इस गाड़ी में थार का 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 130ps का पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    #4

    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट: अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू

    महिंद्रा अपनी कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट वेरिएंट को इसी साल लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

    इसमें नया बोनट, कंपनी का नया लोगो, एक क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम, सिल्वर स्किड प्लेट्स और DRLs के साथ स्लीक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलेंगे।

    इसे मौजूदा 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा, जो 115hp की पावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    आगामी SUV
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    ये हैं राजकुमार राव की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में  राजकुमार राव
    झारखंड के लातेहार में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार झारखंड
    अमेरिका: साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल अमेरिका
    कनाडा से रिश्ते सुधारने की कोशिश, एस जयशंकर की विदेश मंत्री अनीता आनंद से पहली बातचीत कनाडा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप 7.85 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च, मिलेगा CNG का ऑप्शन  पिकअप ट्रक
    ऑटोमोबाइल पिनिनफेरिना जल्द उतारेगी नई सुपरकार, कंपनी ने जारी किया टीजर  सुपरकार
    महिंद्रा एंड महिंद्रा कैसे बनी भारत में दिग्गज ऑटो कंपनी, जानिए कंपनी का इतिहास  ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा थार नए डिजाइन में होगी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च  महिंद्रा थार

    आगामी SUV

    टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही कंपनी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा मोटर्स
    निसान करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, पाइपलाइन में हैं 5 नई गाड़ियां  निसान
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट अपने मौजूदा मॉडल से कितनी अलग है? यहां जानिए टाटा मोटर्स
    टाटा मोटर्स करेगी अपने लाइनअप का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 मॉडल   टाटा मोटर्स

    कार न्यूज

    किआ सॉनेट के फेसलिफ्ट वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स, साल के अंत में होगी लॉन्च   किआ मोटर्स
    फॉक्सवैगन टिगुआन जून से हो जाएगी महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम  फॉक्सवैगन की कारें
    #NewsBytesExplainer: हुंडई की सफलता में क्रेटा SUV का है अहम योगदान, पढ़िए इस गाड़ी की कहानी  #NewsBytesExplainer
    टोयोटा मिराई का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट आया सामने, अगले साल उठेगा पर्दा टोयोटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025