Page Loader
अगले साल तक आने वाली हैं महिंद्रा की ये शानदार SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां
महिंद्रा की अपकमिंग गाड़ियां

अगले साल तक आने वाली हैं महिंद्रा की ये शानदार SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Apr 11, 2022
05:30 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा इन दिनों भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपने नए मॉडलों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अगले पांच सालों की अवधि में बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां और SUVs लॉन्च करने वाली है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें से चार गाड़ियों को 2023 में ही लॉन्च किया जाएगा और बाकी मॉडल्स को बाद के सालों में पेश किया जाएगा। तो चलिए महिंद्रा की इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1

पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार

ऑफ रोड SUV के रूप में जानी जाने वाली महिंद्रा थार का नया वेरिएंट 2023 में आने को पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में थार के तीन दरवाजे वाला मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है और अब इसके पांच दरवाजे वाले विकल्प को लाया जाएगा। महिंद्रा ने थार को कई महत्वपूर्ण अपडेट के साथ पेश है, जिनमें एक पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, नए स्टाइल के डिजाइन अपडेट और अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

#2

इलेक्ट्रिक कार eKUV100

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में पेश करेगी। eKUV100 में 15.9kWh का बैटरी पैक होगा, जो 54bhp तक की पावर और 120 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। दावा किया जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 147 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, ऑटो एक्सपो में महिंद्रा ने eKUV100 को पेश करते हुए इसकी कीमत 8.25 लाख रुपये होने की बात कही थी।

#3

महिंद्रा eXUV300

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा अपनी पहली SUV eXUV300 के साथ अगले साल के शुरुआती महीनों में आ सकती है। इसे XUV400 नाम से भी जाना जाता है। यह मॉडल XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा और इसे 2020 ऑटो एक्सपो में eXUV300 कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था। महिंद्रा eXUV300 को महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें 350V का बैटरी पावर दिया गया है।

#4

नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा जून में भारत में अपनी नई जनरेशन की स्कॉर्पियो SUV को लॉन्च कर सकती है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह एक तीन पंक्ति वाली 7-सीटर SUV है, जिसमें 2.0 लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया जायेगा जो 152hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेंगे और इसे ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।