NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई लैंड क्रूजर से उठा पर्दा, भारत में प्राडो नाम से होगी लॉन्च 
    अगली खबर
    नई लैंड क्रूजर से उठा पर्दा, भारत में प्राडो नाम से होगी लॉन्च 
    टोयोटा लैंड क्रूजर हुई पेश (तस्वीर: टोयोटा)

    नई लैंड क्रूजर से उठा पर्दा, भारत में प्राडो नाम से होगी लॉन्च 

    लेखन अविनाश
    Aug 02, 2023
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    जापान की वाहन निर्माता टोयोटा ने अपनी 2024 लैंड क्रूजर SUV से पर्दा उठा दिया है।

    कंपनी ने इसे 3 ट्रिम्स लैंड क्रूजर 1958, लैंड क्रूजर और लैंड क्रूजर फर्स्ट एडिशन में पेश किया है। कंपनी देश में इस गाड़ी को लैंड क्रूजर प्राडो नाम से लॉन्च करने वाली है।

    गाड़ी को मस्कुलर लुक मिला है और इसमें लेटेस्ट तकनीक के साथ प्रीमियम केबिन और एक पावरफुल पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है।

    आइये इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसी दिखती है नई लैंड क्रूजर SUV?

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर दिखने में लेक्सस GX के समान लगती है। इसमें आकर्षक क्रोम-स्लैटेड ग्रिल, बड़े L-आकार के डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ तीन-बीम LED हेडलाइट्स, चौड़े एयर डैम और बंपर-माउंटेड फॉगलाइट्स दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन का बंपर है।

    इसकी लंबाई 4920 mm, चौड़ाई 2139mm और ऊंचाई 1859mm है। साथ ही इसका व्हीलबेस 2850mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 221mm है। कंपनी ने इस मॉडल को TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया है।

    इंजन

    पावरफुल हाइब्रिड इंजन के साथ आई है यह गाड़ी

    2024 टोयोटा लैंड क्रूजर में 2.4-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो इंजन उपलब्ध है, जिसे 1.87 kWh की बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है।

    यह सेटअप 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का भी विकल्प है।

    लैंड क्रूजर के सभी ट्रिम्स में कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल किया है।

    फीचर्स

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर में हैं ये फीचर्स

    टोयोटा लैंड क्रूजर के केबिन को बेहद खास बनाया गया है। इसमें ब्लैक फिनिशिंग के साथ 7-सीटर केबिन दिया गया है।

    इसमें टोयोटा का सेफ्टी सेंस 3.0, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मूनरूफ, वेन्टीलेटेड सीटें, हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं।

    यह एक ऑफ-रोडिंग कार है और इसमें मल्टी-टेरेन सेलेक्ट सिस्टम, डाउनहिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, क्रॉल कंट्रोल, फ्रंट स्टेबलाइजर बार डिस्कनेक्ट सिस्टम, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या होगी 2024 लैंड क्रूजर की कीमत? 

    अमेरिका में 2024 लैंड क्रूजर की शुरुआती कीमत लगभग लगभग 41.3 लाख रुपये होगी। कंपनी आने वाले कुछ महीनों में इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा करेगी।

    न्यूजबाइट्स

    इस महीने भारत में नई रुमियन MPV भी लाएगी टोयोटा 

    टोयोटा भारतीय बाजार में नई रुमियन MPV ला रही है। बता दें कि इस गाड़ी को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

    यह लेटेस्ट कार मारुति सुजुकी अर्टिगा का रीबैज मॉडल है, जिसे कंपनी के MPV लाइनअप में इनोवा क्रिस्टा के नीचे रखा जाएगा।

    इसमें इनोवा के समान एक नया ट्रैपेजॉइडल ग्रिल, एक नया फ्रंट बंपर और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में रुमियन का अपडेटेड वर्जन पेश किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    टोयोटा

    नई टोयोटा C-HR का लुक आया सामने, भारत में भी हो सकती है लॉन्च  लेटेस्ट कार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज और परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए टोयोटा ने पेश की नई तकनीकें इलेक्ट्रिक वाहन
    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के लिए ग्राहकों का इंतजार हुआ लंबा, जानिए कितना है वेटिंग पीरियड  टोयोटा इनोवा
    टेस्ला के CEO एलन मस्क ने टोयोटा को दी सलाह, जानिए क्या है मामला  टेस्ला

    टोयोटा लैंड क्रूजर

    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    अर्बन क्रूजर हाईराइडर के बाद टोयोटा लॉन्च करेगी ये चार बेहतरीन मॉडल, जानिए इनकी खासियत टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.1 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा

    ऑटोमोबाइल

    हुंडई: भारत में दूसरी सबसे अधिक गाड़ियां बेचने वाली कंपनी का कैसा रहा है सफर?  हुंडई मोटर कंपनी
    क्या नई BMW X5 फेसलिफ्ट देश में उपलब्ध मर्सिडीज-बेंज GLE से बेहतर है? यहां जानिए   कार की तुलना
    टोयोटा फॉर्च्यूनर को मिलेगा अपडेट, माइल्ड-हाइब्रिड डीजल पावरट्रेन के साथ देगी दस्तक टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी नया पिकअप ट्रक, महिंद्रा बोलेरो कैंपर से करेगा मुकाबला मारुति सुजुकी

    कार न्यूज

    टोयोटा कोरोला से किआ कैरेंस तक, अगले एक साल में लॉन्च होगी ये 5 MPVs  किआ मोटर्स
    हुंडई क्रेटा की तुलना में कहां खड़ी है 2023 किआ सेल्टोस? यहां जानिए  कार की तुलना
    हुंडई एक्सटर खरीदने से पहले जान लें किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे हुंडई मोटर कंपनी
    ऑडी Q8 ई-ट्रॉन बनाम जगुआर I-पेस: तुलना से समझिये कौन-सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है बेहतर  कार की तुलना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025