Page Loader
नई BMW X7 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
BMW ने भारत में अपनी BMW X7 SUV का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है (तस्वीर: BMW)

नई BMW X7 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

लेखन अविनाश
Jan 17, 2023
04:23 pm

क्या है खबर?

जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी BMW X7 SUV का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस गाड़ी को दो वेरिएंट्स xड्राइव 40i M स्पोर्ट और xड्राइव 40d M स्पोर्ट्स में उतारा है। यह गाड़ी कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है और इसमें लेटेस्ट तकनीक के साथ ट्वीक्ड केबिन मिला है। इस गाड़ी में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है।

लुक

कैसा है 2023 BMW X7 का लुक?

2023 BMW X7 में मस्कुलर बोनट, स्प्लिट LED हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट के साथ बड़ा किडनी ग्रिल और चौड़ा एयर वेंट दिया गया है। साथ ही इसमें रूफ रेल्स, ब्लैक पिलर्स, ORVM, शार्प बॉडी लाइन्स और स्टाइलिश 20-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें एक शार्क-फिन एंटीना, विंडो वाइपर, क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी LED टेललाइट्स और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स जोड़े गए हैं।

पावरट्रेन

BMW X7 में मिलेगा पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प

नई BMW X7 में 3.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है, जो 48hp की पावर और 70Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह हाइब्रिड सेटअप 381hp की पावर और 520Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाला 3.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 340hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

इन फीचर्स से लैस है BMW X7

फीचर्स की बात करें तो 2023 BMW X7 में फोर-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ आरामदायक केबिन दिया गया है। इस SUV में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कर्व्ड स्क्रीन और i-ड्राइव 8 पर चलने वाला 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

जानकारी

क्या है नई BMW X7 की कीमत?

भारत में 2023 BMW X7 के xड्राइव 40i M स्पोर्ट मॉडल को 1.22 करोड़ रुपये और xड्राइव 40d M स्पोर्ट मॉडल को 1.25 करोड़ रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इसकी डिलीवरी मार्च में शुरू होगी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

BMW ने लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में BMW i-विजन DEE कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठाया था। यह एक रंग बदलने वाली कार है। कंपनी ने 'लेस इज मोर' टैग लाइन के साथ इस EV को पेश किया था। इस कार में खास 240 ई-इंक पैनल दिए गए हैं, जिसकी मदद से यह गाड़ी रंग बदलती है। कंपनी जल्द ही इस गाड़ी का उत्पादन शुरू करेगी।