NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार गोलीबारी, कौन है आरोपी?
    अगली खबर
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार गोलीबारी, कौन है आरोपी?
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार (तस्वीर: एक्स/@MJTruthUltra)

    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार गोलीबारी, कौन है आरोपी?

    लेखन गजेंद्र
    Sep 16, 2024
    09:28 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार फ्लोरिडा में गोलीबारी हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान गोली चलाने वाला आरोपी पकड़ा गया।

    सीक्रेट सर्विस ने 58 वर्षीय आरोपी रयान वेस्ले राउथ को पकड़ा है। उसने गोल्फ कोर्स के पास झाड़ियों से हमला किया और गोली चलाने के बाद कार से फरार हो गया था।

    बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक AK-47, एक स्कोप और एक कैमरा बरामद हुआ है।

    पहचान

    कौन है रयान वेस्ले राउथ

    न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राउथ उत्तरी कैरोलिना ग्रीन्सबोरो के एक पूर्व निर्माण श्रमिक है। उसकी कोई औपचारिक सैन्य पृष्ठभूमि नहीं, लेकिन उसने अतीत में सशस्त्र संघर्ष में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।

    उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि वह रूस के 2022 के आक्रमण के बाद यूक्रेन जाना चाहता है और कीव जाकर लड़ने-मरने को तैयार है।

    राउथ नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ने के बाद 2018 में हवाई चला गया था।

    समर्थक

    डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक है राउथ

    राउथ को वैसे डेमोक्रेट समर्थक बताया जा रहा है, लेकिन उसने पहले विवेक रामास्वामी और निक्की हेली दोनों का समर्थन किया था।

    राउथ ने अप्रैल में ट्रंप की आलोचना करते हुए पोस्ट लिखी थी कि लोकतंत्र मतपत्र पर है और हम हारने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। उसने ट्रंप पर अमेरिकियों को एक मालिक के अधीन गुलाम बनाने का आरोप लगाया।

    राउथ ने बेटे ने पिता के पकड़े जाने पर मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया।

    घटना

    क्या है मामला?

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा में वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, तभी उन पर 4 राउंड गोलियां चलीं।

    गोलीबारी करने के बाद आरोपी मौके से भाग लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    बता दें कि 2 महीने पहले पेंसिल्वेनिया में एक जनसभा के दौरान भी ट्रंप पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें गोली उनको छूकर निकली थी। उस समय आरोपी को मार गिराया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले का अमेरिकी चुनावों पर क्या असर हो सकता है? अमेरिका
    ISKCON ने कहा- भगवान जगन्नाथ ने डोनाल्ड ट्रंप को बचाया; क्या है कहानी? जगन्नाथ पुरी मंदिर
    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में क्या कुछ सामने आया? अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद ट्रंप-थीम वाले मीमकॉइन में दर्ज हुई बढ़त क्रिप्टोकरेंसी

    अमेरिका

    सऊदी अरब में लगभग 90 लाख रुपये में बिका बाज का चूजा, जानें क्या है खास सऊदी अरब
    महिला ने अपने कुत्ते की याद में सबसे बड़ी GPS ड्राइंग बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: टेक्सास में लगी हिंदू देवता हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति, क्या है खासियत? हनुमान जन्मोत्सव
    अमेरिका: कमला हैरिस ने स्वीकार किया राष्ट्रपति पद का नामांकन, दिया ये संदेश कमला हैरिस

    गोलीबारी की घटना

    उत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार उत्तराखंड
    नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास छात्रों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी, गोलियां चली नोएडा
    फिनलैंड की राजधानी के पास स्कूल में गोलीबारी; 13 वर्षीय बच्चे की मौत, 2 घायल फिनलैंड
    कनाडा: एडमॉन्टन में गुरुद्वारे प्रमुख की गोली मारकर हत्या, मजदूर पर लगा आरोप कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025