Page Loader
रूस: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ 
रूस में व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली

रूस: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ 

लेखन गजेंद्र
May 07, 2024
04:00 pm

क्या है खबर?

रूस में व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ के लिए राजधानी मास्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया था। पुतिन महल के गलियारों से होते हुए अलंकृत सेंट एंड्रयू हॉल तक गए और वहां शपथ लेने के बाद अपने देश के नाम एक संक्षिप्त संबोधन दिया। शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया था। शपथ के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।

शपथ

पुतिन को मिले थे 88 प्रतिशत वोट

रूस में 15 से 17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4 प्रतिशत ही वोट मिले। पुतिन वर्ष 2000 से सत्ता पर काबिज हैं। इस बार वह फिर 6 वर्षीय कार्यकाल पूरा करेंगे। पुतिन 2026 तक देश के राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। बता दें कि रूस के संविधान में 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति पद पर नहीं बन सकते। पुतिन ने यह संविधान बदल दिया था।

ट्विटर पोस्ट

पुतिन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह