Loading...
अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा- ईरान ने होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण खोया, समुद्री मार्ग खुला है
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण खो दिया है

अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा- ईरान ने होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण खोया, समुद्री मार्ग खुला है

लेखन गजेंद्र
Oct 07, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को दावा किया कि ईरान का अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण नहीं है और तेल परिवहन के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग खुला हुआ है। एथेंस की यात्रा के दौरान रुबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल की आवाजाही संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर के करीब पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों से ईरान की अर्थव्यवस्था पतन की ओर है।

दावा

खुला हुआ है जलडमरूमध्य- रुबियो

रुबियो ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है। इस संघर्ष के शुरू होने से पहले जितना तेल बह रहा था, लगभग उतना ही तेल अब भी बह रहा है।"

उन्होंने तर्क दिया कि इस स्थिति से पता चलता है कि ईरान ने रणनीतिक रूप से जलमार्ग पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है।

रुबियो ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था पंगु बन चुकी है और पतन की ओर अग्रसर है।

दावा

ईरान खड़ी कर रहा पारंपरिक सैन्य क्षमता

रुबियो ने ईरान पर बड़ी संख्या में पारंपरिक सैन्य क्षमता विकसित करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसे भविष्य में चुनौती देना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरान का लक्ष्य इतनी विशाल सेना विकसित करना है ताकि कोई भी देश उस पर हमला करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति देने पर कहा, "ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते, सीधी सी बात है, बात खत्म।"

ADVERTISEMENT

व्यापार

कितना जरूरी है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य फारस और ओमान की खाड़ी के बीच में स्थित संकरा महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग है, जो ईरान के नियंत्रण में बताया जाता है।

इस जलमार्ग से वैश्विक स्तर पर उपभोग होने वाले कुल कच्चे तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। भारत के लिए भी यह अतिमहत्वपूर्ण है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव छिड़ने के बाद अमेरिकी नौसेना ने यहां ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर दी है, जिसके बाद ईरान का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

ADVERTISEMENT