Loading...
अमेरिका ने ईरान संग व्यापार पर मुंबई की 2 कंपनियों और 5 भारतीयों पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिका ने ईरान संग व्यापार पर मुंबई की 2 कंपनियों और 5 भारतीयों पर प्रतिबंध लगाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका ने ईरान संग व्यापार पर मुंबई की 2 कंपनियों और 5 भारतीयों पर प्रतिबंध लगाया

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने मुंबई में स्थित 2 कंपनियों और 5 भारतीय नागरिकों पर ईरान के साथ तेल व्यापार करने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को सुविधाजनक बनाने के लिए SSPL सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को निशाना बनाया है। अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर कार्रवाई तेहरान के खिलाफ 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत की है, जिससे ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके।

कार्रवाई

इन 5 भारतीय नागरिकों पर भी प्रतिबंध

रिपोर्ट के मुताबिक, SSPL सॉल्यूशंस से जुड़े ध्वनि और निसर्ग वोरा और समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े केतन कोचीकर, भूपेंद्र सिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन चुंडाकट्टिल को उनकी संबंधित फर्मों से संबंधित लेनदेन करने से रोक दिया गया था।

अमेरिकी विभाग के मुताबिक, उसने ईरानी मूल के पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार के संबंध में कुल 10 कंपनियों, 6 व्यक्तियों और 5 जहाजों पर प्रतिबंध लगाया है।

कंपनियों पर ईरान को लाखों डॉलर पहुंचाने का आरोप है।

दबाव

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाया

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य हमले बिल्कुल कम कर दिए हैं और अब उसे आर्थिक प्रतिबंधों से कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट का कहना है कि अमेरिका तेहरान की निरंकुश सरकार को उस धन से वंचित कर रहा है जिसका उपयोग वह क्षेत्र में युद्ध छेड़ने के लिए करती है।

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को बेनकाब करना जारी रखेंगे जो सरकार को तेल की बिक्री में सक्षम बनाते हैं।

ADVERTISEMENT