अमेरिका के प्राथमिक स्कूल में 16 वर्षीय छात्र ने सामूहिक गोलीबारी की, 4 की मौत
क्या है खबर?
अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राथमिक स्कूल में सामूहिक गोलीबारी घटना सामने आई है। यहां के बेंड स्थित सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में एक 16 वर्षीय किशोर ने 3 बच्चों और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। हमलावर किशोर को भी एक व्यक्ति ने गोली मारकर ढेर कर दिया। व्यक्ति बाहरी बताया जा रहा है, जो हमलावर का पीछा करते हुए स्कूल में घुसा था।
गोलीबारी
बंद दरवाजों पर गोली मारकर किया प्रवेश
पुलिस प्रमुख माइक क्रांत्ज़ ने बताया कि बेंड निवासी हमलावर ने बंद दरवाजों पर गोलियां चलाकर स्कूल में प्रवेश किया था।
तभी स्कूल के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने गोलियों की आवाज सुनी और हमलावर का पीछा करता हुआ स्कूल में घुस गया।
उसने हमलावर किशोर द्वारा वारदात को अंजाम देते देखने के बाद किशोर को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिा।
घटना के 3 मिनट बाद, पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे थे।
घटना
शहर के सभी स्कूलों को बंद किया गया
घटना के बाद स्थानीय स्कूल प्रशासन ने कहा है कि जिले भर के स्कूलों को और खेल गतिविधियों को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। बेंड-ला पाइन स्कूल डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस क्षेत्र में 33 स्कूल हैं।
पुलिस के मुताबिक, सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में करीब 450 बच्चे पढ़ते हैं, जिसमें 40 से अधिक वयस्क कर्मचारी कार्यरत हैं।
ओरेगॉनियन अखबार के अनुसार, स्कूल की कक्षाओं में 2022 में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे थे।
जांच
एक दिन पहले इलिनोइस में एक किशोर हुआ था गिरफ्तार
अमेरिका के इलिनोइस राज्य में पैलेटाइन निवासी एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस (19) को ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से एक राइफल और घोषणापत्र बरामद हुआ है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचार और भारतीय लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र है।
एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट टैको बेल में कैशियर के रूप में कार्यरत पापोराकिस अपनी राइफल जाम होने से वारदात को अंजाम नहीं दे सका था।