अमेरिका के जॉर्जिया में रोलरकोस्टर झूले से गिरकर एक की मौत, कई घायल
क्या है खबर?
अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के एक मनोरंजन पार्क में रोलरकोस्टर झूले से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कॉब काउंटी पुलिस विभाग ने कहा कि हादसा अटलांटा शहर से लगभग 24 किमी दूर स्थित सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया में हुआ है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि उस व्यक्ति की मौत कैसे हुई या कितने लोग घायल हुए, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है व्यक्ति झूले से गिरा था।
हादसा
झूले से गिरकर अलग-अलग जगह टकराया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति झूले से गिरकर अलग-अलग जगह टकराकर एक घर की छत पर गिरा था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बा दसिक्स फ्लैग्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि 6 अन्य सिक्स फ्लैग्स में स्थित 9 रोलर कोस्टर को अत्यधिक सावधानी बरतते हुए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों को झूले से उतारा जा रहा है।
पार्क
210 सेकेंड में 200 फीट की ऊंचाई तक पहुंचता है झूला
सिक्स फ्लैग्स उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क संचालक है। इसके कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको में 20 मनोरंजन पार्क, 14 वाटर पार्क और 9 रिसॉर्ट हैं।
यह पार्क, जो जॉर्जिया के सबसे बड़े पार्कों में से एक है और परिवारों और बच्चों के लिए एक लोकप्रिय आकर्षण है, अक्टूबर में सप्ताहांत पर खुला रहता है।
सिक्स फ्लैग्स के अनुसार, झूला 210 सेकंड में अधिकतम 43 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और 200 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा जाता है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
🚨🇺🇸 A person has DIED at Six Flags Over Georgia as riders were being evacuated from a roller coaster.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 12, 2026
The massive ride standing nearly 200 FEET tall and reaching speeds of 70 MPH, The Goliath, stopped with passengers stranded on the track.
The park says it's cooperating with…