NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से वापस ली जाएगी कर छूट की सुविधा
    अगली खबर
    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से वापस ली जाएगी कर छूट की सुविधा
    डोनाल्ड ट्रंप हार्वर्ड विश्वविद्यालय की कर छूट समाप्त करेंगे

    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से वापस ली जाएगी कर छूट की सुविधा

    लेखन गजेंद्र
    Apr 17, 2025
    09:16 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बीच बढ़ती तकरार के बीच ट्रंप प्रशासन बड़ा फैसला लेना जा रहा है।

    वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ने आंतरिक राजस्व सेवा (IRS) से हार्वर्ड विश्वविद्यालय की कर-मुक्त स्थिति को रद्द करने के लिए कहा है।

    हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसका आदेश जारी किया जाएगा। ट्रंप सोशल मीडिया ट्रुथ पर लगातार हार्वर्ड विश्वविद्यालय को निशाने पर ले रहे हैं।

    फैसला

    अमेरिका के इतिहास में दशकों बाद हो रही ऐसी कार्रवाई

    अमेरिकी मीडिया का मानना है कि अगर IRS हार्वर्ड से कर छूट वापस ली जाती है, तो यह असामान्य बात होगी क्योंकि अमेरिकी इतिहास में दशकों से ऐसी कार्रवाई नहीं हुई।

    ऐसी कार्रवाई दुर्लभ है, लेकिन कार्यवाहक IRS आयुक्त गैरी शैपली के पास ऐसा करने का अधिकार है। शैपली को ट्रंप ने हाल में ही चुना है।

    अमेरिका में 1980 के दशक में IRS ने नस्लीय भेदभावपूर्ण प्रवेश नीति पर एक ईसाई कॉलेज की कर छूट रद्द की थी।

    नाराजगी

    हार्वर्ड पर क्यों नाराज हैं ट्रंप?

    पिछले साल अमेरिकी विश्वविद्यालयों में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। तब ट्रंप ने प्रदर्शन करने वालों पर आतंकवादी समूह हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

    ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में सक्रियता सीमित करने, विविधता, समानता और समावेश कार्यक्रमों को समाप्त करने का आदेश जारी किया और सूची भेजकर छात्रों-शिक्षकों के विचारों की जांच की मांग की।

    हार्वर्ड ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद ट्रंप ने 2.3 अरब डॉलर की फंडिंग रोक दी।

    जानकारी

    क्या है अमेरिका का कर छूट?

    अमेरिका में कर छूट आमतौर पर स्कूलों और चैरिटी जैसी गैर-लाभकारी संस्थाओं को दी जाती है, लेकिन संस्थाएं बहुत ज़्यादा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, तो उनसे यह विशेषाधिकार वापस लिया जा सकता है। हार्वर्ड को लेकर यही राय बन रही है।

    बयान

    ट्रंप हार्वर्ड की कर छूट हटाने की वकालत कर चुके हैं

    ट्रंप ने पिछले दिनों सोशल मीडिया ट्रुथ पर हार्वर्ड को कर छूट से बाहर करने की वकालत की थी।

    उन्होंने लिखा था, 'शायद हार्वर्ड को अपनी कर छूट की स्थिति खो देनी चाहिए और एक राजनीतिक इकाई के रूप में कर देना चाहिए, यदि वह राजनीतिक, वैचारिक और आतंकवाद से प्रेरित या समर्थक "बीमारी" को बढ़ावा देता रहता है? याद रखें, कर छूट की स्थिति पूरी तरह से सार्वजनिक हित में कार्य करने पर निर्भर है!'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    डोनाल्ड ट्रंप

    यूरोपीय संघ की भारत से कार आयात टैरिफ खत्म करने की मांग, रिपोर्ट में किया दावा  यूरोपीय संघ
    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी अमेरिका
    ट्रंप टैरिफ धमकी के बीच एशियाई शेयर बाजारों में आज उछाल, कल दर्ज हुई थी गिरावट शेयर बाजार समाचार
    डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान- टैरिफ वापस नहीं लेगा अमेरिका, यह देश को अमीर बनाएगा अमेरिका

    हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल

    अच्छा रिज्यूमे और कवर लेटर कैसे बनाएं? जानिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय की सलाह रिज्यूमे
    अमेरिका: 136 साल में पहली बार भारतीय मूल की अप्सरा बनीं हार्वर्ड लॉ रिव्यू की प्रमुख अमेरिका
    ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय की 2.3 अरब डॉलर की फंडिंग रोकी, आदेश न मानने से नाराज डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका

    टैरिफ में राहत से बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा 82,000 डॉलर के करीब  बिटकॉइन
    चीन ने अपने नागरिकों को अमेरिका यात्रा से चेतावनी दी, सावधानी बरतने को कहा  चीन समाचार
    तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान का आया पहला बयान, जानिए क्या कहा तहव्वुर राणा
    मेटा पर अमेरिकी यूजर्स का डाटा चीन से साझा करने का लगा आरोप मेटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025