
शिकागो में नाइट क्लाब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल
क्या है खबर?
अमेरिका के शिकागो में नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी की खबर सामने आई है। वारदात में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 से अधिक अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी आर्टिस लाउंज नाइट क्लब के बाहर उस समय हुई, जब लोग रैपर मेलो बक्स की एल्बम रिलीज पार्टी के बाद बाहर निकल रहे थे। मृतकों में 24 वर्षीय 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों की उम्र 21 से 30 वर्ष है।
गोलीबारी
कार से आए थे हमलावर
पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी हमलावर कार से आए थे और क्लब से बाहर निकल रहे लोगों को चलती कार से गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड वीडियो में गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हमलावरों का पता लगा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हमला
पहले भी इसी जगह दूसरे क्लब में हुआ था हमला
इससे पहले नवंबर 2022 में भी इसी ब्लॉक में एक सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि 3 घायल हुए थे। तब लोग नाइट क्लब को हश लाउंज से बाहर निकल रहे थे। तभी उन पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने उस समय हश लाउंज को बंद कर दिया था, जिसके बाद उसी स्थान पर आर्टिस लाउंज खोल दिया गया है। बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी की घटना पर कोई लगाम नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
गोलीबारी की आवाज
BREAKING🚨: 9 to 12 people were just shot in downtown Chicago. You can hear the shots fired in rapid succession in the video.
— Mario (@PawlowskiMario) July 3, 2025
This gun madness has to stop.
Hoping my family and friends in Chicago are safe.
pic.twitter.com/lDvbB7YpB8