Loading...
अमेरिका कर सकता है ईरान के खिलाफ 'MOAB' बम का उपयोग, जानिए क्या है ये
अमेरिका ईरान के खिलाफ 'बमों की जननी' के उपयोग पर विचार कर रहा है

अमेरिका कर सकता है ईरान के खिलाफ 'MOAB' बम का उपयोग, जानिए क्या है ये

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

अमेरिका की सेना एक बार फिर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रही है। यह खुलासा CNN ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यावधि चुनावों से पहले या बाद में युद्ध अभियान फिर से शुरू करने का आदेश दे सकते हैं। इस दौरान, अमेरिका ईरानी ऊर्जा अवसंरचना और परमाणु स्थलों पर 'मदर ऑफ ऑल बम' (MOAB), यानी 'बमों की जननी' का उपयोग कर सकता है।

खुलासा

इन बमों का उपयोग कर सकता है अमेरिका

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ अगर दोबारा से युद्ध शुरू होता है तो अमेरिका अपने शस्त्रागार के सबसे बड़े गैर-परमाणु बम, GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम या MOAB का उपयोग कर सकता है।

हथियार की संभावित तैनाती के बारे में आंतरिक सैन्य योजना संबंधी चर्चाओं से परिचित अधिकारी ने बताया कि इस बात पर संदेह है कि यह घातक बम ट्रंप के घोषित रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने या युद्ध का रुख मोड़ने में कितना प्रभावी होगा।

बम

MAOB बम के बारे में जानिए

इराक युद्ध के दौरान विकसित MOAB एक वायु विस्फोट प्रकार का युद्धक हथियार है, जो जमीन पर गिरने से पहले फट जाता है और चारों ओर से विशाल विस्फोटक फैलाता है।

इसे GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम, MOAB या "बमों की जननी" कहा गया है। यह अमेरिका का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम है। इसका वजन 21,600 पाउंड है।

ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 2017 में अफगानिस्तान में ISIS के ठिकानों पर MOAB बम गिराने की अनुमति दी थी।

ADVERTISEMENT

युद्ध

ईरान को आर्थिक तरीके से कमजोर कर रहे ट्रंप

ट्रंप पर ईरान के खिलाफ चल रहे इस बेहद अलोकप्रिय युद्ध को समाप्त करने का दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों के बाद अब आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हैं, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

दोनों देशों के बीच, पिछले कई सप्ताह से हमलों पर विराम लगा हुआ है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप ईरान पर बड़ा हमला कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT