Page Loader
सऊदी अरब में युद्धविराम समझौते पर बातचीत के बीच यूक्रेन ने मास्को पर ड्रोन हमला किया
यूक्रेन ने रूस पर 300 से ज्यादा ड्रोन हमले किए

सऊदी अरब में युद्धविराम समझौते पर बातचीत के बीच यूक्रेन ने मास्को पर ड्रोन हमला किया

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2025
05:01 pm

क्या है खबर?

अमेरिका सऊदी अरब में यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर बातचीत का प्रयास कर रहा है, दूसरी तरफ यूक्रेन ने मास्को पर बड़ा ड्रोन हमला कर सबको चौंका दिया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर बताया कि सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन ने राजधानी पर हमला किया, जिसे विफल कर दिया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय की वायु रक्षा मॉस्को पर दुश्मन के ड्रोन हमलों को विफल कर रही है।

हमला

337 ड्रोन मार गिराए

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हवाई सुरक्षा बलों ने 10 रूसी क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है, जिसमें करीब 126 ड्रोन यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र में गिराए हैं। इसके अलावा 91 ड्रोन को मास्को के ऊपर मारा गया। कुर्स्क क्षेत्र आशंकि रूप से कीव नियंत्रित करता है। इसके अलावा, यूक्रेन की सीमा पर बेलगोरोड, ब्रायंस्क, वोरोनिश और रूसी क्षेत्र में गहरे स्थित कलुगा, लिपेत्स्क, निज़नी नोवगोरोड, ओर्योल और रियाज़ान में भी हमले हुए।

बैठक

सऊदी अरब में चल रही है युद्धविराम के लिए बैठक

यूक्रेन का ड्रोन हमला तब हुआ है, जब अमेरिकी राजयनयिक सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेन युद्ध के रोकने के उपायों पर चर्चा के लिए अपने यूक्रेनी समकक्षों से मिल रहे हैं। दोनों देश खनिज सौदे, यूक्रेन के अमेरिकी सैन्य सहायता की संभावित बहाली पर चर्चा करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कीव शांति चाहता है। हालांकि, ड्रोन हमले से नाराजगी बढ़ेगी।