NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ट्विटर ने BBC को दिया सरकारी फंडिंग वाले मीडिया का लेबल, कंपनी ने जताई आपत्ति
    ट्विटर ने BBC को दिया सरकारी फंडिंग वाले मीडिया का लेबल, कंपनी ने जताई आपत्ति
    दुनिया

    ट्विटर ने BBC को दिया सरकारी फंडिंग वाले मीडिया का लेबल, कंपनी ने जताई आपत्ति

    लेखन गजेंद्र
    April 10, 2023 | 12:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ट्विटर ने BBC को दिया सरकारी फंडिंग वाले मीडिया का लेबल, कंपनी ने जताई आपत्ति
    ट्विटर ने BBC को सरकारी वित्त पोषित मीडिया का लेबल दिया

    ट्विटर ने BBC मीडिया हाउस को 'सरकारी वित्त पोषित मीडिया' (सरकारी फंडिंग से चलने वाले मीडिया) का लेबल दिया है, जिस पर BBC ने आपत्ति जताई है। BBC के जिस ट्विटर हैंडल पर यह लेबल दिया गया है, उसके करीब 22 लाख फॉलोअर्स हैं। इस हैंडल से BBC के टेलीविजन कार्यक्रमों, रेडियो शो, पॉडकास्ट और ब्रेकिंग न्यूज के बारे में अपडेट साझा की जाती है। यह लेबल BBC के अन्य ट्विटर अकाउंट्स पर नहीं दिख रहा है।

    BBC ने कहा- जनता करती है हमारी फंडिंग

    BBC ने बयान में कहा, 'हम इस मुद्दे को जल्द हल करने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं। BBC स्वतंत्र है और हमेशा से रहा है। हम ब्रिटिश जनता द्वारा लाइसेंस शुल्क के माध्यम से वित्त पोषित हैं।' BBC ब्रिटेन की सरकार के एक रॉयल चार्टर के माध्यम से संचालित होता है, जो कहता है कि उसे संपादकीय, रचनात्मक और प्रबंधन के मामलो में स्वतंत्रता है। उसे लाइसेंस शुल्क के माध्यम से फंडिंग मिलती है।

     इन चैनलों को भी दिया गया सरकारी लेबल

    जानकारी के मुताबिक, ट्विटर की ओर से 'सरकारी वित्त पोषित मीडिया' का लेबल न सिर्फ BBC ही नहीं, बल्कि NPR, PBS और वॉयस ऑफ अमेरिका को भी दिया गया है, जबकि ये भी खुद को स्वतंत्र बताते हैं। इसके अलावा कतर के अल जजीरा और कनाडा के CBC न्यूज को इस तरह का कोई लेबल नहीं दिया गया, जबकि ये आधिकारिक तौर पर सरकार द्वारा वित्त पोषित चैनल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    BBC
    ब्रिटेन
    ट्विटर

    BBC

    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए PhD छात्र DU से निलंबित, शशि थरूर ने जताई नाराजगी शशि थरूर
    भाजपा ने जारी किया मोदी कार्यकाल का एनिमेशन वीडियो, BBC और राहुल गांधी को दिया जवाब भाजपा समाचार
    'कानून मानना ही होगा', BBC मुद्दे पर ब्रिटिश विदेश मंत्री को एस जयशंकर का जवाब विदेश मंत्रालय
    रणबीर कपूर ने BBC पत्रकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल रणबीर कपूर

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन का दावा, ब्रिटिश लड़कियों का पाकिस्तानी पुरुष करते हैं रेप यौन शोषण
    ब्रिटेन: युवक ने 3 साल तक टेंट में रहकर दान के लिए जुटाए 7 करोड़ रुपये यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दिल्ली: ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर से बैरिकेड हटे, लंदन की घटना के बाद बढ़ी थी सुरक्षा दिल्ली
    लंदन: भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर 'जय हो' गाने पर भारतीयों संग थिरके ब्रिटिश पुलिसकर्मी लंदन

    ट्विटर

    ट्विटर का एफिलिएट बैज फीचर नकली अकाउंट के मामलों में कर सकता है कटौती- एलन मस्क एलन मस्क
    ट्विटर पेड ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए खास सुविधा, 50 प्रतिशत कम दिखेंगे विज्ञापन एलन मस्क
    ट्विटर के लोगो में वापस आई नीली चिड़िया, हट गया डॉज एलन मस्क
    ट्विटर ने सबस्टैक पोस्ट में ट्वीट एम्बेड करने पर लगाया प्रतिबंध, लेखकों के लिए बढ़ी समस्या टेक्नोलॉजी
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023