Page Loader
अफगानिस्तान: तालिबान ने कैदी को सार्वजनिक तौर पर दी सजा, भरे मैदान में मारी गोली
अफगानिस्तान में तालिबान ने सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा दी

अफगानिस्तान: तालिबान ने कैदी को सार्वजनिक तौर पर दी सजा, भरे मैदान में मारी गोली

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2023
05:22 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में तालिबान सरकार ने मंगलवार को एक मस्जिद के मैदान में हत्या के सजायाफ्ता कैदी को गोली मारकर मौत की सजा दी। प्रांतीय सूचना अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि सुल्तान गाजी बाबा के शहर में हत्या के दोषी को सार्वजनिक तौर पर मारा गया, ताकि वह पीड़ित हो और दूसरों के लिए सबक बन सके। इस दौरान सजा को देखने के लिए इलाके में काफी भीड़ जमा हुई।

सजा

तालिबान के सत्ता में आने के बाद दूसरी सार्वजनिक सजा

अगस्त, 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में लौटने के बाद सार्वजनिक तौर पर सजा देने का काम जारी है। यह दूसरी बार है जब किसी को खुली जगह पर मौत की सजा दी गई। इससे पहले दिसंबर, 2022 में फराह प्रांत में हत्या के दोषी को स्टेडियम में सैंकड़ों लोगों के सामने मौत की सजा दी गई थी। इस दौरान तालिबान के शीर्ष नेता मौजूद थे। इसके बाद जनवरी, 2023 में कुछ लोगों को कोड़े मारे गए थे।