LOADING...
अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर पाबंदी लगाई 
तालिबान में महिलाओं की उच्च शिक्षा पर रोक लगी (तस्वीरः विकिमीडिया)

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर पाबंदी लगाई 

लेखन गजेंद्र
Dec 21, 2022
01:29 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद अच्छे शासन का वादा करने वाली तालिबान सरकार ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय विरोध को दरकिनार करते हुए तालिबान ने मंगलवार को आदेश जारी कर महिलाओं की उच्च शिक्षा पर रोक लगा दी। उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम की ओर से सरकारी और निजी विश्वविद्यालय को जारी पत्र में कहा गया कि महिलाओं की शिक्षा पर अगले आदेश तक तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

सख्ती

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने कड़े शब्दों में निंदा की

आदेश की अमेरिका ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्तान में अधिकारों का आदर किये बिना तालीबान को वैश्विक समुदाय में जगह नहीं मिल सकती है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोई भी देश आधी आबादी को रोककर प्रगति नहीं कर सकता। बता दें कि सभी विश्वविद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद मार्च में खुलने हैं। तालिबान पहले लिंग के आधार पर कक्षाओं में बदलाव कर चुका है।