Page Loader
दक्षिण अफ्रीका: जोहान्सबर्ग में इमारत में आग लगने से 73 की मौत, बढ़ सकती है संख्या
जोहान्सबर्ग में इमारत में आग लगने से कई की मौत (तस्वीर: एक्स/@JackzMind)

दक्षिण अफ्रीका: जोहान्सबर्ग में इमारत में आग लगने से 73 की मौत, बढ़ सकती है संख्या

लेखन गजेंद्र
Aug 31, 2023
04:26 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका के बड़े शहर जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 से अधिक लोग झुलस गए हैं। आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं का कहना है कि इमारत में आग गुरुवार तड़के लगी थी। कई लोगों ने इमारत से भागकर अपनी जान बचाई। द गार्डियन के मुताबिक, मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। इमारत में खोज और बचाव अभियान अभी जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसा

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

आपातकालनी प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदजी ने कहा कि 20 साल की सेवा में उन्होंने ऐसी घटना नहीं देखी थी। उन्होंने संभावना जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने कहा कि आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है, लेकिन जोहान्सबर्ग शहर में इमारत आग से काली पड़ चुकी है। उसकी खिड़कियों से अभी भी धुआं दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

आग लगने के बाद मौके पर मौजूद बचाव टीम