NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में बड़ा हादसा, जहाज टकराने से लगभग 3 किलोमीटर लंबा पुल टूटकर नदी में गिरा
    अगली खबर
    अमेरिका में बड़ा हादसा, जहाज टकराने से लगभग 3 किलोमीटर लंबा पुल टूटकर नदी में गिरा
    अमेरिका: जहाज टकराने से बड़ा पुल टूटा (तस्वीर: विकीमीडिया)

    अमेरिका में बड़ा हादसा, जहाज टकराने से लगभग 3 किलोमीटर लंबा पुल टूटकर नदी में गिरा

    लेखन Manoj Panchal
    Mar 26, 2024
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां स्थित 'फ्रांसिस स्कॉट की' नामक पुल एक मालवाहक जहाज के टकराने के कारण नदी में गिर गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    मैरीलैंड यातायात विभाग ने एक बयान में कहा कि पुल पर हुई घटना के कारण यातायात के लिए दोनों दिशाओं की सभी लेन बंद कर दी गईं हैं।

    जानकारी के अनुसार, पुल टूटने से कम से कम 7 वाहन नदी में जा गिरे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

    🚨🇺🇸#BREAKING: A major bridge has collapsed in Baltimore after a ship collided into it.

    Thoughts and prayers with all those involved 🙏💔

    pic.twitter.com/9XASQCjB0r

    — Censored Men (@CensoredMen) March 26, 2024

    रिपोर्ट

    श्रीलंका जा रहा था जहाज

    रिपोर्ट्स के अनुसार, जो जहाज पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह एक कंटेनर जहाज था। यह 'डाली' नामक जहाज बाल्टीमोर से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

    रात करीब 1:30 बजे यह जहाज पुल से जा टकराया और इसमें आग लग गई। इसके बाद जहाज पानी में डूब गया और पुल भी टूटकर नदी में गिर गया।

    जब यह पुल ध्वस्त हुआ उस समय वाहन पुल से गुजर रहे थे जो नदी में जा गिरे।

    पुल की जानकारी

    3 किलोमीटर लंबा था पुल

    यह पुल बाल्टीमोर के बंदरगाह में पटप्सको नदी के ऊपर बना हुआ था।

    लगभग 3 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 1972 में शुरू हुआ था और 1977 में इस पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था।

    इस पुल से हर साल औसतन 1.1 करोड़ वाहन गुजरते थे।

    इस पुल को 'की ब्रिज' के नाम से भी जाना जाता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    अमेरिका

    फेसबुक पर नहीं दिखेंगे समाचार, कंपनी बंद करने जा रही है न्यूज टैब फेसबुक
    अमेरिका: गुरुद्वारे के बाहर भारतीय सिख की गोली मारकर हत्या, फरवरी में दूसरा ऐसा मामला हत्या
    अमेरिका: अब तक 34,000 से ज्यादा बिग मैक बर्गर खा चुका है यह रिकॉर्डधारी व्यक्ति अजब-गजब खबरें
    भारत ने अत्यधिक गरीबी को खत्म किया, जानें क्या कहते हैं नए आंकड़े देश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025