स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा शख्स, कई घायल; हमलावर हिरासत में
क्या है खबर?
स्वीडन के फागेरस्टा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक स्कूल में तलवार से लैस एक व्यक्ति ने कई लोगों पर हमला कर दिया है। इस हमले के बाद कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्कूल में चल रही हिंसक घटना की सूचना मिली और वे घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
घटना
कब और कहां हुई घटना?
रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:06 बजे फागेरस्टा के ब्रिनेलस्कोलन हाई स्कूल में हुई।
स्वीडन की शिक्षा मंत्री सिमोना मोहम्मसन ने कहा, "सरकार और मैं फ़ागरस्टा में चल रहे पुलिस ऑपरेशन से जुड़ी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हूं।"
हालांकि, अभी तक पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। न ही हताहतों की संख्या और पहचान को लेकर जानकारी सामने आई है।
बयान
पुलिस बोली- एक व्यक्ति हिरासत में
पुलिस ने कहा, "फागेरस्टा के स्कूल में जानलेवा हिंसा के बारे में सूचना मिली थी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कई तरह के संसाधनों के साथ घटनास्थल पर काम कर रही है। लोगों से अपील है कि वे लगाए गए बैरिकेड्स का सम्मान करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।"
वहीं, न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने रॉयटर्स से कहा, "सरकार पुलिस के लगातार संपर्क में है। पुलिस जांच में पूरी तत्परता से जुटी हुई है।"