NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस में चर्च और प्रार्थना स्थल पर बंदूकधारी आतंकवादियों का हमला, पादरी का गला काटा
    अगली खबर
    रूस में चर्च और प्रार्थना स्थल पर बंदूकधारी आतंकवादियों का हमला, पादरी का गला काटा
    रूस में चर्च और प्रार्थना स्थल पर बंदूकधारी आतंकवादियों का हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

    रूस में चर्च और प्रार्थना स्थल पर बंदूकधारी आतंकवादियों का हमला, पादरी का गला काटा

    लेखन गजेंद्र
    Jun 24, 2024
    10:34 am

    क्या है खबर?

    रूस में उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागेस्तान राज्य के 2 शहरों में रविवार को बंदूकधारी आतंकवादियों ने 2 चर्च और 1 प्रार्थना स्थल पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पादरी का गला काटा गया, जबकि 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    BBC के मुताबिक, डर्बेंट और माखचकाला शहरों में बंदूकधारियों ने पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया। दोनों शहरों में 12 से अधिक नागरिक घायल हुए।

    रूस की ओर से अभी कुल मृतकों की पुष्टि नहीं की है।

    हमला

    सभी 5 बंदूकधारियों को मार गिराया गया

    रिपोर्ट के मुताबिक, ऑर्थोडॉक्स चर्च में रविवार के दिन पेंटेकोस्ट का आयोजन किया गया था। इस दौरान काफी लोग चर्च में जमा हुआ थे।

    हमले के बाद पुलिस ने डर्बेंट में 2 और माखचकाला में 3 बंदूकधारियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

    घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें काले कपड़े पहने बंदूकधारी गोलीबारी करते दिख रहे हैं। उन्होंने दोनों शहर में कई जगह आग लगाई थी।

    जांच

    रूस ने बताया आतंकी हमला, जांच शुरू

    रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने घटना को आतंकवादी हमला बताया है और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है।

    अधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की भी घोषणा की है। फिलहाल, हमलों की जिम्मेदारी का किसी संगठन की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है।

    डर्बेंट में चर्च पर हमले के दौरान मारे गए पादरी की पहचान फादर निकोले के रूप में हुई है, जो 66 वर्ष के थे।

    ट्विटर पोस्ट

    रूस में आतंकी हमला

    🚨🇷🇺RUSSIA: GUNMEN ATTACK ORTHODOX TEMPLE AND SYNAGOGUE

    Gunmen opened fire on a synagogue and Orthodox Church in Derbent in the Republic of Dagestan, leading to a fire breaking out at the synagogue. 

    Additionally, a police checkpoint in Makhachkala was targeted by gunfire,… pic.twitter.com/1WpMPy7wRk

    — Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 23, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    आतंकवादी हमला

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रूस समाचार

    यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत यूक्रेन
    रूस से बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटेन में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है अमेरिका- रिपोर्ट  अमेरिका
    रूस से हथियार खरीद कम कर रहा भारत, विशेषज्ञ बोले- चीन उठा सकता है फायदा नरेंद्र मोदी
    मेरठ से ISI एजेंट गिरफ्तार, दूतावास में तैनात युवक पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी उत्तर प्रदेश

    आतंकवादी हमला

    #NewsBytesExplainer: क्या है पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, जिसने ली पुंछ में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी? जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने किया विस्फोट, 5 जवान शहीद जम्मू-कश्मीर
    भारत-पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकातों के बाद देश में कब-कब हुईं आतंकी घटनाएं? पाकिस्तान समाचार
    अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर- रिपोर्ट अमरनाथ यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025