NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा काफिले पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में 1 की मौत
    अगली खबर
    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा काफिले पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में 1 की मौत
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 1 की मौत

    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा काफिले पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में 1 की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Nov 27, 2023
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। हमले में एक सुरक्षा काफिले के पास बम धमाका किया गया। धमाके में एक की मौत हो गई, जबकि 13 सुरक्षाकर्मी समेत 21 घायल हुए हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले से बन्नू जा रहे सुरक्षा काफिले पर बन्नू छावनी में आजाद मंडी के पास हमला हुआ।

    काफिले को विस्फोटकों से भरे एक तिपहिया वाहन ने टक्कर मारी।

    धमाका

    TTP से अलग हुए एक समूह ने ली जिम्मेदारी

    रिपोर्ट के मुताबिक, बमबारी में एक पैदल यात्री की मौत हुई है, जबकि 21 घायलों में 8 आम नागरिक शामिल हैं। घायलों को संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने बताया कि घायल 13 सुरक्षाकर्मियों में 3 की हालत गंभीर है। आत्मघाती धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हाफिज गुल बहादुर समूह ने ली है। यह समूह TTP से अलग हो चुका है।

    बता दें, खैबर पख्तूनख्वा में हर महीने आतंकी वारदात हो रही है।

    आतंकी साजिश

    नवंबर के बाद बढ़े इलाके में आतंकी हमले

    पाकिस्तान सरकार के साथ TTP का संघर्ष विराम पिछले साल नवंबर में खत्म हुआ था, जिसके बाद से यहां आतंकी हमले बढ़ गए हैं, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में।

    खैबर पख्तूनख्वा TTP का गढ़ है। इससे पहले 31 अक्टूबर को डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस शिविर में अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर एक पुलिसकर्मी को मारा था।

    इसी दिन दक्षिणी वजीरिस्तान में IED विस्फोट में 2 सैनिक मारे गए थे। सितंबर में बलूचिस्तान में 2 धमाके हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    आतंकवादी हमला

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में केबल कार में आई खराबी, 3,000 फीट की ऊंचाई पर फंसे बच्चे दुनिया
    नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज में दिखेंगे फवाद और माहिरा, सनम भी होंगी शामिल नेटफ्लिक्स
    चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी व्यक्ति की प्रतिक्रिया सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे, बोले- हम पहले से चांद पर चंद्रयान-3
    पाकिस्तान: इमरान खान को तोशखाना मामले में बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाई इमरान खान

    आतंकवादी हमला

    पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: दुर्घटनावश बम फटने से सेना के कैप्टन और नायब-सूबेदार की मौत, पांच जवान घायल जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या की बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025