Loading...
ओमान तट के पास सोहार बंदरगाह पर एक टैंकर पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय नाविक लापता
ओमान तट के पास सोहार बंदरगाह पर एक टैंकर पर ड्रोन हमला

ओमान तट के पास सोहार बंदरगाह पर एक टैंकर पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय नाविक लापता

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

ओमान के तट के पास सोहार बंदरगाह में निकारागुआ के ध्वज वाले टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन पर अचानक ड्रोन हमला हुआ, जिससे जहाज पर आग लग गई। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इसकी पुष्टि की। घटना के समय जहाज पर भारतीय चालक दल के 11 सदस्य सवार थे, जिसमें 9 को बचा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं, जबकि 2 लापता हैं। लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए खोज-बचाव अभियान जारी है।

हमला

केंद्रीय मंत्री ने कहा- खोज के लिए हरसंभव कदम उठा रहे

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने एक्स पर लिखा, '11 अक्टूबर को सोहार एंकरेज पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ। हमारे 9 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि 2 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं। स्थानीय कोस्ट गार्ड खोज और बचाव अभियान तेजी से चला रहा है। हम लापता लोगों को सुरक्षित खोजने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।'

हमला

मार्शल द्वीप समूह पर भी हुआ था हमला

खाड़ी क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

इस घटना से पहले, मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले टैंकर MT वाल्थेरा पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र ने हमला कर दिया था, जिससे जहाज पर आग लग गई थी।

जहाज में 11 भारतीय नाविक सवार थे।

ADVERTISEMENT